फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Who is Sagar Adani, nephew of Gautam Adani, charged with bribery and fraud by US? news in hindi

Sagar Adani: कौन हैं दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी के भतीजे सागर अदाणी? जिन पर लगा धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप

Fri, 22 Nov 2024 11:13 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 22 Nov 2024 11:13 AM IST
सार

अमेरिका के अदाणी समूह पर आरोप लगाने के बाद सागर अदाणी का नाम जोरों-शोरों से चर्चा में है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

विज्ञापन
Who is Sagar Adani, nephew of Gautam Adani, charged with bribery and fraud by US? news in hindi
गौतम अदाणी के भतीजे सागर अदाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के अदाणी समूह पर आरोप लगाने के बाद एक नाम की चर्चा जोरों पर हो रही है। वह नाम गौतम अदाणी के भतीजे सागर अदाणी का। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक अदाणी और सात अन्य प्रतिवादियों के खिलाफ धोखाधड़ी के कई आरोप लगाए गए हैं। इसमें सागर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि गौतम अदाणी साहित इन सात लोगों ने इस प्रोजेक्ट को हासिल करने के लिए करीब 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी थी। हालांकि अदाणी समूह ने इन आरोपों को खारिज किया है।

विज्ञापन


कौन हैं सागर अदाणी?

  • सागर अदाणी, गौतम अदाणी के भाई राजेश अदाणी के बेटे हैं। 
  • वह अदाणी समूह के फाउंडर सदस्यों में से एक हैं।
  • सागर अदाणी ग्रीन एनर्जी में कार्यकारी निदेशक हैं, जहां उनके पिता भी निदेशक के पद पर हैं।
  • वे अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री लेने के बाद 2015 में अदाणी समूह में शामिल हुए थे।
  • उनको अदाणी ग्रीन एनर्जी के सेलर और विंड एनर्जी पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने का क्रेडिट दिया जाता है। 
  • कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सागर अदाणी समूह के स्ट्रेटेजिक, फाइनेंशियल और स्ट्रेकटूअल डेवलपमेंट देखते हैं।
  • ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, सागर, गौतम अदाणी के कारोबार के चार संभावित उत्तराधिकारियों में से एक हैं। सागर के साथ उनके बेटे करण और जीत अदाणी के अलावा उनके चचेरे भाई प्रणव अदाणी भी हैं।
  • विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या है सागर पर आरोप?
अमेरिकी न्याय विभाग ने न्यूयॉर्क की अदालत में दावा किया कि दिग्गज कारोबारी गौतम अदाणी और अन्य साथियों ने अपने फायदे के लिए निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए साजिश रची। साथ ही, आरोपियों ने खरबों रुपये के अनुबंध हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए षड्यंत्र रचा। हालांकि अभियोग में साफ कहा गया है कि ये आरोप हैं और जब तक दोष साबित नहीं हो जाता है, आरोपियों को निर्दोष माना जाएगा। अदालती रिकॉर्ड के अनुसार, साजिश में शामिल रहे कुछ लोग गौतम अदाणी को निजी तौर पर न्यूमैरो उनो यानी नंबर वन और द बिग मैन कोड नाम से बुलाते थे।



एक रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर पर भारत में एक सौर ऊर्जा परियोजना को सुरक्षित करने के लिए एक योजना बनाने और 750 मिलियन डॉलर की बॉन्ड पेशकश के दौरान निवेशकों को गुमराह करने का आरोप है, जो अमेरिकी निवेशकों से लगभग 175 मिलियन डॉलर जुटाता है। 

यह भी पढ़ें- Adani Row: अभियोजक का आरोप- गौतम अदाणी और साथियों ने की साजिश, मकसद- निवेशकों से धोखाधड़ी; जानिए पूरा घटनाक्रम

अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि अदाणी, सागर और छह अन्य लोगों ने भारत के सबसे बड़े सौर ऊर्जा संयंत्र के विकास के लिए अनुबंध हासिल करने के लिए भारत सरकार के अधिकारियों को रिश्वत में 265 मिलियन डॉलर का भुगतान करने की साजिश रची, जिससे 20 वर्षों में दो अरब डॉलर का लाभ होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed