फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Who is Jayanti Chauhan? What is his contribution in taking forward the business of Bisleri?

Bisleri Deal: कौन हैं जयंती चौहान, बिसलेरी के कारोबार को आगे बढ़ाने में क्या है उनका योगदान?

Sat, 26 Nov 2022 07:45 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sat, 26 Nov 2022 07:45 PM IST
सार

Bisleri Deal: बिसलेरी के मुखिया रमेश चौहान ने कहा है कि बिसलेरी को किसी और को सौंपना उनके लिए एक मुश्किल फैसला था पर उन्हें यह फैसला लेना पड़ा, क्योंकि उनके पास इसे आगे ले जाने के लिए उत्तराधिकारी नहीं है। उनकी बेटी को इस बिजनेस में रुचि नहीं है। आइए जानें उनके बारे में सबकुछ।

विज्ञापन
Who is Jayanti Chauhan? What is his contribution in taking forward the business of Bisleri?
जयंती चौहान - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के सबसे बड़े पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर ब्रांड बिसलेरी का सौदा होने वाला है।  कंपनी के चेयरमैन रमेश चौहान ने कहा है कि उनकी बेटी इस कारोबार को बढ़ाने की इच्छुक नहीं हैं, इसलिए उन्होंने इसे किसी और को सौंपने का फैसला किया है। उनके अनुसार उनकी बेटी जयंती चौहान की दिलचस्पी बिसलेरी के कारोबार में नहीं है। इसलिए कंपनी के संचालन के लिए वे नए खरीदार की तलाशी कर रहे हैं। बता दें कि 37 वर्षीय जयंती चौहान बिसलेरी के वर्तमान सर्वेसर्वा रमेश चौहान की इकलौती बेटी है। उनकी उम्र 37 वर्ष है और वे बिसलेरी कंपनी की उपाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

मुंबई, दिल्ली और न्यूयॉर्क में बीता है जयंती का बचपन 

जयंती चौहान ने अपना बचपन दिल्ली, मुंबई और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में बिताया है। हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लॉस एंजिल्स के एफआईडीएम (Fashion Institute of Design and Merchandising) से उन्होंने प्रोडक्ट डेवलपमेंट की पढ़ाई की है। जयंती ने लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की भी पढ़ाई की है। जयंती ने कई प्रमुख फैशन हाउस में इंटर्न के तौर पर काम भी किया है। उन्होंने लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (SOAS) से अरबी भी सीखी है।

विज्ञापन


24 वर्ष की उम्र में पिता के कारोबार में हाथ बंटाना किया शुरू

जयंती चौहान ने 24 वर्ष की उम्र में अपने पिता के साथ बिसलेरी के दिल्ली ऑफिस में कामकाज करना शुरू किया था। अपने शुरुआती दिनों ने जयंती ने बिसलेरी के प्लांट रिनोवेशन और ऑटोमेशन प्रोसेस पर ध्यान केंद्रित किया था। उन्होंने कंपनी के मानव संसाधन विभाग (HR) के अलावे सेल्स और मार्केटिंग टीम में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए थे। वर्ष 2011 में जयंती दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गईं। बिसलेरी के नए ब्रांड्स जैसे हिमालया के वेदिका नेचुरल मिनरल वाटर, फिजी फ्रूट ड्रिंक्स और बिसलेरी हैंड प्यूरीफायर कारोबार के संचालन में उनका अहम योगदान रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जयंती के पिता बोले- उनकी बेटी को इस कारोबार में रुचि नहीं 

बता दें कि बिसलेरी के मुखिया रमेश चौहान ने कहा है कि बिसलेरी को किसी और को सौंपना उनके लिए एक मुश्किल फैसला था पर उन्हें यह फैसला लेना पड़ा, क्योंकि उनके पास इसे आगे ले जाने के लिए उत्तराधिकारी नहीं है। उनकी बेटी को इस बिजनेस में रुचि नहीं है। बिसलेरी भारत की सबसे बड़ी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बेचने वाली कंपनी है।


बिसलेरी का अधिग्रहण करेगी टाटा ग्रुप

टाटा ग्रुप को ही ब्रांड को सौंपने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि मैं टाटा समूह की ईमानदारी और जीवन मूल्यों को सम्मान करने वाली संस्कृति को पसंद करता हूं। यही कारण है कि अपने ब्रांड को सौंपने के लिए मैंने टाटा ग्रुप का चयन किया। हालांकि इसे खरीदने के लिए दूसरे पक्ष भी बहुत दिलचस्पी ले रहे थे। टाटा ग्रुप के शीर्ष अधिकारियों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे अच्छे लोग हैं, मैं उन्हें पसंद करता हूं। बता दें कि बीते कुछ समय में बिसलेरी के संस्थापक रमेश चौहान, टाटा सन्स के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन और टाटा कंज्यूमर्स के सीईओ सुनील डीसूजा के बीच कई मुलाकातें हो चुकी हैं। साथ ही चौहान ने यह भी बताया कि वह बिसलेरी के टाटा समूह का हिस्सा बनने के बाद कंपनी में माइनॉरिटी स्टेक भी नहीं लेना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed