{"_id":"677b1b7fa0864d402d08fa59","slug":"while-taking-loan-against-gold-keep-in-mind-the-loan-to-value-ratio-be-careful-about-other-charges-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Loan: सोने के बदले कर्ज लेते समय लोन-टु-वैल्यू रेश्यो का रखें ध्यान, अन्य शुल्कों को लेकर बरतें सावधानी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Gold Loan: सोने के बदले कर्ज लेते समय लोन-टु-वैल्यू रेश्यो का रखें ध्यान, अन्य शुल्कों को लेकर बरतें सावधानी
Mon, 06 Jan 2025 05:23 AM IST
शुभम कुमार
कालीचरण
कालीचरण
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 05:23 AM IST
सार
अगर आप भी गोल्ड लोन लेना चाहते हैं, जो लोन-टु-वैल्यू (एलटीवी) रेश्यो का ध्यान जरूर रखें। गोल्ड लोन लेते समय एलटीवी रेश्यो की अहम भूमिका होती है। यह कर्जदारों को सोने के एवज में अधिक कर्ज दिलाने में मदद करता है।
विज्ञापन
सोने के आभूषण (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने की कीमतों में तेज वृद्धि के बीच देश में गोल्ड लोन में भी एक साल में 56 फीसदी की उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगर आप भी गोल्ड लोन लेना चाहते हैं, जो लोन-टु-वैल्यू (एलटीवी) रेश्यो का ध्यान जरूर रखें। गोल्ड लोन लेते समय एलटीवी रेश्यो की अहम भूमिका होती है। यह कर्जदारों को सोने के एवज में अधिक कर्ज दिलाने में मदद करता है। हालांकि, सोने की कीमतों में बदलाव एलटीवी रेश्यो को प्रभावित कर सकता है। अगर बहुमूल्य धातु के मूल्य में गिरावट आती है, तो एलटीवी रेश्यो को अनिवार्य सीमा के भीतर रखने के लिए कर्जदारों को अधिक सोना गिरवी रखना पड़ता है या ऋण का कुछ हिस्सा चुकाना पड़ सकता है।
जानिए, आपके सोने के बदले कितना मिलेगा कर्ज
आप जब सोने के आभूषण या सिक्के ऋणदाता के पास गिरवी रखते हैं, तो वह शुद्धता और वजन के आधार पर उनका मूल्यांकन करता है। इसके बाद सोने के वजन, शुद्धता व बाजार मूल्यों के आधार पर कर्ज मिलता है।
ये है गणित...
अगर आप 22 कैरेट शुद्धता वाला 30 ग्राम सोना गिरवी रखना चाहते हैं और बहुमूल्य धातु की कीमत 5,000 प्रति ग्राम है तो आपको अधिकतम 1,12,500 रुपये (5,000X30X0.75) का कर्ज मिल सकता है।
विज्ञापन
इसलिए लोकप्रिय...कम दस्तावेज के साथ आसानी से मिलता है पैसा
पारंपरिक निवेश की वजह से ज्यादातर भारतीय किसी-न-किसी रूप में सोने में निवेश करते हैं। इसकी लोकप्रियता की वजह न सिर्फ कम कागजी कार्रवाई है, बल्कि आसानी से कर्ज मिल जाना भी है। सुरक्षित कर्ज के रूप में सोना कोलेटरल का भी काम करता है, जिसके बदले बैंक या वित्तीय संस्थान कर्ज देते हैं। ग्रामीण इलाकों में सीमित विकल्प होने की वजह से गोल्ड लोन धन जुटाने का एक सुविधाजनक तरीका बना जाता है।
अन्य शुल्कों को लेकर बरतें सावधानी
अगर आप बैंक या गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान से गोल्ड लोन लेते हैं, तो सालाना 7 फीसदी से 24 फीसदी के बीच ब्याज चुकाना पड़ सकता है। गोल्ड लोन लेते समय प्रोसेसिंग फी और प्रीपेमेंट पेनाल्टी जैसे छिपे (हिडेन) शुल्क को लेकर सावधानी बरतें, क्योंकि ऐसे शुल्क आपके कर्ज लेने की लागत बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, ब्याज दर, रीपेमेंट शेड्यूल और अन्य शुल्कों के साथ नियम-शर्तों को भी जानें।
तो नीलाम हो सकते हैं आपके गहने
अगर आप गोल्ड लोन का भुगतान करने में चूक जाते हैं या डिफॉल्ट करते हैं, तो कर्जदाता के पास आपके सोने को नीलाम करने का अधिकार होता है। इसलिए, अपनी जरूरत और पुनर्भुगतान क्षमता के आधार पर ही गोल्ड लोन लें। इसके अलावा, अपने सोने की सुरक्षा के लिए कर्जदाता की विश्वसनीयता और स्टोरेज सुविधाओं की भी जांच करें।