{"_id":"642a89921b519e144f04ff26","slug":"when-to-make-investment-to-get-maximum-benefit-from-ppf-sukanya-scheme-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PPF-Sukanya Investment: पीपीएफ व सुकन्या स्कीम में इस तरीके से मिलेगा अधिकतम ब्याज का लाभ, जानें कब करें निवेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PPF-Sukanya Investment: पीपीएफ व सुकन्या स्कीम में इस तरीके से मिलेगा अधिकतम ब्याज का लाभ, जानें कब करें निवेश
सार
PPF-Sukanya Investment: सरकार ने पीपीएफ पर अप्रैल जून तिमाही में 7.1% वार्षिक ब्याज दर ही यथावत रखी है। परंतु सुकन्या समृद्धि स्कीम में वार्षिक ब्याज दर बढ़ाकर 8% कर दी गई है। सरकार ने तो पीपीएफ के ब्याज पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है परंतु यदि हम एक छोटा सा कार्य कर लें तो हम पीपीएफ एवं सुकन्या समृद्धि स्कीम पर अधिकतम ब्याज कमा सकते हैं। जानें क्या है वह काम?
विज्ञापन
PPF Child Plan
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो चुकी है और यदि आप अपने पर्सनल फाइनेंस को बेहतर तरीके से मैनेज करना चाहते हैं तो आज से ही आप उसकी शुरुआत कर दें। हाल ही में सरकार ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज की घोषणा की है। बढ़ती महंगाई के दौर में हमें उम्मीद थी कि सरकार स्मॉल सेविंग स्कीम्स में ब्याज की बढ़ोतरी करेगी।
विज्ञापन
ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं होने के बावजूद पीपीएफ स्कीम आकर्षक
हमारी उम्मीद के अनुसार सरकार ने अधिकतम स्मॉल सेविंग्स स्कीमों पर ब्याज में बढ़ोतरी तो की है परंतु साथ ही सरकार ने पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज में कोई परिवर्तन नहीं किया है। ब्याज में कोई बढ़ोतरी नहीं होने के बावजूद भी पीपीएफ स्कीम का आकर्षण अभी भी बना हुआ है।
विज्ञापन
स्मॉल सेविंग स्कीम्स में पीपीएफ स्कीम के शुरू से ही लोकप्रिय रहने का प्रमुख कारण यह है कि इस स्कीम पर मिलने वाला ब्याज पूर्णत: कर मुक्त है। स्मॉल सेविंग स्कीम में केवल दो ही स्कीम ऐसी है जिन पर मिलने वाला ब्याज कर मुक्त है। पहेली पीपीएफ एवं दूसरी सुकन्या समृद्धि स्कीम।
विज्ञापन
इस तरीके से मिलेगा पीपीएफ और सुकन्या स्कीम पर अधिकतम लाभ
पीपीएफ में अप्रैल जून तिमाही में 7.1% वार्षिक ब्याज दर ही यथावत रखी है। परंतु सुकन्या समृद्धि स्कीम में वार्षिक ब्याज दर बढ़ाकर 8% कर दी गई है। सरकार ने तो पीपीएफ के ब्याज पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है परंतु यदि हम एक छोटा सा कार्य कर लें तो हम पीपीएफ एवं सुकन्या समृद्धि स्कीम पर अधिकतम ब्याज कमा सकते हैं। हमें बस इतना करना है कि हम इस वित्तीय वर्ष में जो भी डिपॉजिट करने की योजना बना रहे हैं उसे 5 अप्रैल तक डिपॉजिट कर दें। यहां हम बता दें कि पीपीएफ में एक वर्ष में न्यूनतम ₹ 500 एवं अधिकतम ₹ 150000 जमा किए जा सकते हैं एवं सुकन्या समृद्धि स्कीम में एक वर्ष में न्यूनतम ₹ 250 एवं अधिकतम ₹ 150000 जमा किए जा सकते हैं।
पांच तारीख से महीने के अंत तक न्यूनतम शेष राशि पर होती है ब्याज की गणना
5 तारीख या इसके पूर्व डिपॉजिट करने का मुख्य कारण यह है कि पीपीएफ एवं सुकन्या समृद्धि स्कीम में ब्याज की गणना 5 तारीख से माह के अंतिम दिन पर जो भी न्यूनतम बैलेंस होता है उस पर की जाती है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि 5 तारीख के बाद जमा की गई राशि पर उस महीने के ब्याज की पात्रता नहीं होती है। अतः आप यदि पीपीएफ एवं सुकन्या समृद्धि स्कीम पर अधिक से अधिक ब्याज कमाना चाहते हैं तो 5 अप्रैल तक अपना निवेश कर दें।
लेखक सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर और वेल्थ कोच हैं।
---------------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है।