Sanjay Raut: "क्या हमारी शाखा पर बुलडोजर चलाया जाएगा और हम देखते रहेंगे?" मुंब्रा की घटना पर संजय राउत बोले
Sanjay Raut: शिव सेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि जब हमारी शाखा पर बुलडोजर चलाया जा रहा था, तब क्या पुलिस सो रही थी?" राउत ने कहा कि जब बुलडोजर चलाया गया तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की अब जब उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि वह वहां जाएंगे, तो पुलिस सक्रिय हो गई और कहा कि वे उन्हें रोकेंगे।
विस्तार
शिवसेना उद्धव गुट के नेता सांसद संजय राउत ने मुंब्रा में पार्टी की केंद्रीय शाखा पर बुलडोजर चलाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "क्या हम देखते रह जाएंगे? जब हमारी शाखा पर बुलडोजर चलाया जा रहा था, तब क्या पुलिस सो रही थी?" राउत ने कहा, "जब उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि वह वहां जाएंगे, तो पुलिस सक्रिय हो गई और कहा कि वे उन्हें रोकेंगे।" राउत ने कहा हम भी शिवसेना हैं। हमारे पास बाला साहेब ठाकरे का डीएनए है; हम फर्जी नहीं हैं... हम शाम को मुंब्रा जाएंगे।"
#WATCH | Mumbai: Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, "...The way in which the bulldozer was run over in Mumbra, will we keep watching? When the bulldozer was being run over our Shakha, were the police sleeping? ... When Uddhav Thackeray announced that he would go there, the… pic.twitter.com/E789sAxq4F
विज्ञापन
— ANI (@ANI) November 11, 2023
शिवसेना उद्धव गुट के अनुसार मुंब्रा-कौसा के संजय नगर इलाके में शिवसेना की एक केंद्रीय शाखा है जिसे 2001 में पुनर्वासित किया गया था। शिव सैनिक और शहर प्रमुख विजय कदम पिछले 22 वर्षों से इस शाखा का संपत्ति कर चुका रहे हैं। गुरुवार शाम को पूर्व नगरसेवक राजन किने 50 से 60 लोगों के साथ शिवसेना की इस शाखा में घुस गए और शाखा पर कब्जा करने के बाद उन्होंने शाखा पर अवैध रूप से बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया।