फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wheat Storage: Government stock of wheat is 11 percent higher, but Food Corporations buffer at five year low

Wheat Storage : गेहूं का सरकारी भंडार 11 फीसदी ज्यादा, पर खाद्य निगम का बफर पांच साल के निचले स्तर पर

Sat, 15 Oct 2022 06:30 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 15 Oct 2022 06:30 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, फसल विपणन सत्र 2022-23 में गेहूं की सरकारी खरीद भारी गिरावट के साथ 187.92 लाख टन रह गई। यह एक साल पहले के खरीदे गए 433.44 लाख टन के मुकाबले 57 फीसदी कम है।

विज्ञापन
Wheat Storage: Government stock of wheat is 11 percent higher, but Food Corporations buffer at five year low
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

गेहूं का सरकारी भंडार अक्तूबर की शुरुआत में बफर मानक से 11 फीसदी बढ़कर 227.46 लाख टन पर पहुंच गया। हालांकि, भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदामों में रखे गए गेहूं की मात्रा पांच साल के निचले स्तर पर आ गई है।

विज्ञापन


गेहूं की उपज में गिरावट आने से सरकारी खरीद 57 फीसदी तक कम रहने और निजी कारोबारियों की अधिक खरीद से एफसीआई के गेहूं भंडार में गिरावट आई है। खाद्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, धान का भंडार एक अक्तूबर तक 283.9 लाख टन पहुंच गया, जो बफर भंडार के निर्धारित मानक के दोगुने से भी अधिक है।
विज्ञापन


निर्धारित मानकों के मुताबिक, सरकार को अपने बफर भंडार में 205.2 लाख टन गेहूं और 102.5 लाख टन धान का स्टॉक एक अक्तूबर तक रखना होता है। खाद्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, गेहूं का भंडार अब सुविधाजनक स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने इस साल 57 फीसदी कम गेहूं खरीदा
आंकड़ों के मुताबिक, फसल विपणन सत्र 2022-23 में गेहूं की सरकारी खरीद भारी गिरावट के साथ 187.92 लाख टन रह गई। यह एक साल पहले के खरीदे गए 433.44 लाख टन के मुकाबले 57 फीसदी कम है। इसकी प्रमुख वजह निजी कारोबारियों की ओर से बड़े पैमाने पर की गई खरीदारी है। इसके अलावा, गेहूं का उत्पादन भी इस साल 3 फीसदी कम रहा है। सरकारी खरीद में गिरावट आने से सरकार ने इस गेहूं के निर्यात पर रोक लगा दी। नई फसल के लिए बुवाई की शुरुआत होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed