फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wheat Export Ban: Farmers do not suffer due to stoppage of wheat export, Agriculture Minister said in Lok Sabha news in hindi

Wheat Export Ban: गेहूं का निर्यात बंद होने से किसानों को घाटा नहीं, लोकसभा में बोले कृषि मंत्री

Tue, 19 Jul 2022 04:41 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 19 Jul 2022 04:41 PM IST
सार

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि देश में गेहूं के निर्यात पर बैन लगने से किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि देश में गेहूं की कीमतें लगातार एमएसपी से ऊपर बनी हुई है।

विज्ञापन
Wheat Export Ban: Farmers do not suffer due to stoppage of wheat export, Agriculture Minister said in Lok Sabha news in hindi
गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि गेहूं के निर्यात पर बैन लगाने के फैसले से किसानों को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। कृषि मंत्री लोकसभा में उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पूछा गया था कि गेहूं के निर्यात पर बैन लगने के कारण किसानों को जो नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्या उसकी भरपाई के लिए सरकार किसानों को कोई मुआवजा देने जा रही है?

विज्ञापन


कृषि मंत्री ने सवाल का जवाब देते हुए लोकसभा में बताया है कि गेहूं का निर्यात बड़ी मात्रा में बड़े-बड़े निर्यात करते थे। वहीं दूसरी ओर, गेहूं के निर्यात के बावजूद घरेलू बाजार में गेहूं की कीमतें एमएसपी से लगातार ऊपर बनी रही है। ऐसे में किसानों को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीते मई महीने में सरकार ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय सरकार की ओर से कहा गया था कि यह कदम देश में और पड़ोसी देशों में (जहां गेहूं की ज्यादा जरूरत है) खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं पर निर्यात पर रोक लगाने के बाद सरकार ने जुलाई महीने की 12 तारीख से सरकार ने गेहूं के आटे और उससे जुड़े उत्पादों (मैदा, सेमोलिना व साबूत आटा) के निर्यात पर भी पाबंदी लगा दी है। अब इन चीजों के निर्यात के लिए अंतर मंत्रालयी समूह की इजाजत जरूरी हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed