{"_id":"62d69157e22a01202c17a8ed","slug":"wheat-export-ban-farmers-do-not-suffer-due-to-stoppage-of-wheat-export-agriculture-minister-said-in-lok-sabha-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wheat Export Ban: गेहूं का निर्यात बंद होने से किसानों को घाटा नहीं, लोकसभा में बोले कृषि मंत्री","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Wheat Export Ban: गेहूं का निर्यात बंद होने से किसानों को घाटा नहीं, लोकसभा में बोले कृषि मंत्री
Tue, 19 Jul 2022 04:41 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 19 Jul 2022 04:41 PM IST
सार
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि देश में गेहूं के निर्यात पर बैन लगने से किसानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा है कि देश में गेहूं की कीमतें लगातार एमएसपी से ऊपर बनी हुई है।
विज्ञापन
गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को लोकसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए बताया है कि गेहूं के निर्यात पर बैन लगाने के फैसले से किसानों को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ा है। कृषि मंत्री लोकसभा में उस सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें पूछा गया था कि गेहूं के निर्यात पर बैन लगने के कारण किसानों को जो नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्या उसकी भरपाई के लिए सरकार किसानों को कोई मुआवजा देने जा रही है?
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने सवाल का जवाब देते हुए लोकसभा में बताया है कि गेहूं का निर्यात बड़ी मात्रा में बड़े-बड़े निर्यात करते थे। वहीं दूसरी ओर, गेहूं के निर्यात के बावजूद घरेलू बाजार में गेहूं की कीमतें एमएसपी से लगातार ऊपर बनी रही है। ऐसे में किसानों को इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बीते मई महीने में सरकार ने गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। उस समय सरकार की ओर से कहा गया था कि यह कदम देश में और पड़ोसी देशों में (जहां गेहूं की ज्यादा जरूरत है) खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
गेहूं पर निर्यात पर रोक लगाने के बाद सरकार ने जुलाई महीने की 12 तारीख से सरकार ने गेहूं के आटे और उससे जुड़े उत्पादों (मैदा, सेमोलिना व साबूत आटा) के निर्यात पर भी पाबंदी लगा दी है। अब इन चीजों के निर्यात के लिए अंतर मंत्रालयी समूह की इजाजत जरूरी हो गई है।