फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WGC: central banks around the world will continue to increase gold reserves Despite record prices

WGC: रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद दुनियाभर के केंद्रीय बैंक बढ़ाते रहेंगे स्वर्ण भंडार, डॉलर से बना सकते हैं दूरी

Wed, 18 Jun 2025 05:06 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 18 Jun 2025 05:06 AM IST
सार

आर्थिक अनिश्चितता और कई देशों में संघर्ष केंद्रीय बैंकों को भारी पड़ रहा है। इसलिए, वे जोखिम से बचने के लिए स्वर्ण भंडार और बढ़ाना चाहते हैं। सर्वे में शामिल 95 फीसदी केंद्रीय बैंकों का कहना है कि वे अगले 12 महीने में स्वर्ण भंडार में वृद्धि जारी रखेंगे।

विज्ञापन
WGC: central banks around the world will continue to increase gold reserves Despite record prices
सोने की खरीदारी - फोटो : amarujala.com

विस्तार

आर्थिक अनिश्चितताओं और कई देशों में तनाव के बीच दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोने की खरीदारी आगे भी जारी रखेंगे। इसके साथ ही, वे अमेरिकी डॉलर से दूरी बनाने की भी तैयारी कर रहे हैं। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की ओर से मंगलवार को जारी 2025 सेंट्रल बैंक्स गोल्ड रिजर्व सर्वे के मुताबिक, रिकॉर्ड कीमतों और लगातार 15 वर्षों से खरीद के बावजूद केंद्रीय बैंकों का सोने के प्रति आकर्षण अब भी बरकरार है।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक, आर्थिक अनिश्चितता और कई देशों में संघर्ष केंद्रीय बैंकों को भारी पड़ रहा है। इसलिए, वे जोखिम से बचने के लिए स्वर्ण भंडार और बढ़ाना चाहते हैं। सर्वे में शामिल 95 फीसदी केंद्रीय बैंकों का कहना है कि वे अगले 12 महीने में स्वर्ण भंडार में वृद्धि जारी रखेंगे। उभरते बाजारों एवं विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के 48 फीसदी केंद्रीय बैंक 12 महीनों में स्वर्ण भंडार बढ़ाना चाहते हैं। उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के 21 फीसदी केंद्रीय बैंकों की भी खरीद जारी रखने की योजना है। सर्वे में एक और अहम ट्रेंड सामने आया है कि आने वाले वर्षों में वैश्विक रिजर्व में अमेरिकी डॉलर का हिस्सा घट सकता है। 73 फीसदी केंद्रीय बैंकों ने पांच वर्षों में डॉलर होल्डिंग में बड़ी गिरावट का अनुमान जताया है। यूरो, रेनमिन्बी (चीनी मुद्रा) और सोने में निवेश बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सोने के प्रति आकर्षण के तीन कारक
केंद्रीय बैंकों के सोने के प्रति आकर्षण के तीन मुख्य कारक हैं। पहला...85 फीसदी केंद्रीय बैंकों का कहना है, संकट में सोने का प्रदर्शन शानदार रहा है। दूसरा... 80 फीसदी मानते हैं कि लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा देता है। तीसरा...81 फीसदी इसे पोर्टफोलियो को प्रभावी बनाने में मददगार मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


59% केंद्रीय बैंक अपने देश में ही रखते हैं सोना

  • यूगॉव के साथ मिलकर किए गए सर्वे के मुताबिक, घरेलू स्तर पर सोने का भंडारण करने वाले केंद्रीय बैंकों की संख्या 2025 में बढ़कर 59 फीसदी पहुंच गई है। 2024 में 41 फीसदी केंद्रीय बैंक ही अपने ही देश में सोना रखते थे।
  • डब्ल्यूजीसी के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों ने लगातार तीसरे साल 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा है। पिछले 10 वर्षों में औसतन हर साल 400 से 500 टन सोना खरीदा जाता था, लेकिन अब यह आंकड़ा काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed