फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Welfare schemes, policies in India not oriented towards poor: Chidambaram

Kerala: 'कल्याणकारी योजनाएं व नीतियां गरीबों की ओर केंद्रित नहीं', कभी खुद वित्त मंत्री रहे चिदंबरम का आरोप

Tue, 28 May 2024 02:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 28 May 2024 02:58 PM IST
सार

Kerala: कांग्रेस नेता ने इस बात पर जो दिया कि समतावादी समाज के निर्माण से ही समावेशी विकास संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज उचित रूप से समान, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण नहीं है।

विज्ञापन
Welfare schemes, policies in India not oriented towards poor: Chidambaram
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और राहुल गांधी। - फोटो : X.com: @PChidambaram_IN

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और खुद कई बार खुद देश के वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम ने मंगलवार को आरोप लगाया कि देश में विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं और नीतियां गरीबों की ओर केंद्रित नहीं हैं। चिदंबरम ने कहा कि समतावादी समाज का निर्माण तभी हो सकता है जब योजनाएं और नीतियां गरीबों की ओर उन्मुख हों। पूर्व केंद्रीय मंत्री यहां राजद (RJD) की ओर से आयोजित एम पी वीरेंद्रकुमार स्मारक कार्यक्रम में 'समावेशी विकास: मिथक और वास्तविकता' विषय पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "जब तक हम आर्थिक और सामाजिक पदानुक्रमों को नहीं समझते हैं, जो एक-दूसरे का दर्पण हैं, और हमारी नीतियों का रुख निचले तबके की ओर से नहीं रखते हैं, विशेष रूप से एससी, एसटी और अन्य दलित वर्गों की ओर, हमें समतावादी समाज कहना संभव नहीं होगा।" 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने इस बात पर जो दिया कि समतावादी समाज के निर्माण से ही समावेशी विकास संभव है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समाज उचित रूप से समान, निष्पक्ष और न्यायपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि यह कभी नहीं हो सकता। आप एक समतावादी समाज का निर्माण कर सकते हैं। विशुद्ध पूंजीवादी और अमीर देशों ने समतावादी समाजों का निर्माण किया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को सार्वभौमिक और मुक्त बनाकर समतावादी समाजों का निर्माण किया जा सकता है। चिदंबरम ने कहा, "दुर्भाग्य से, समतावादी समाज की हमारी अवधारणा में सार्वभौमिक और मुफ्त स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा शामिल नहीं है।" 

उन्होंने तर्क दिया कि ज्यादातर पश्चिमी देशों खासकर यूरोपीय देशों में किंडरगार्टन से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त है। हेल्थकेयर एक छोटी बीमारी से लेकर बड़ी सर्जरी तक मुक्त है। इसलिए हम अपनी नीतियों को गरीबों की ओर उन्मुख बनाकर एक समतावादी समाज का निर्माण कर सकते हैं। 


चिदंबरम ने उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों की महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए गैस सिलेंडर दिए जाने का उदाहरण दिया और आरोप लगाया कि यह गरीबों के लिए नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इससे मध्यम वर्ग को फायदा हुआ, लेकिन गरीबों को नहीं। उन्होंने कहा, "यह इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे हमारी नीतियां गरीबों को ध्यान में रखकर नहीं बनाई जातीं। ऐसे कई उदाहरण हैं जो दिए जा सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed