फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WEF report youth likely to trust an artificial intelligence run system than one controlled by humans

WEF रिपोर्ट: युवाओं को मनुष्यों से ज्यादा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भरोसा, वित्तीय भविष्य को लेकर चिंतित

Thu, 12 Aug 2021 05:00 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 12 Aug 2021 05:00 PM IST
सार

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की रिपोर्ट के अनुसार युवा अपने वित्तीय भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। 

विज्ञापन
WEF report youth likely to trust an artificial intelligence run system than one controlled by humans
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - फोटो : pixabay

विस्तार

आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आज के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) संचालित प्रणाली पर मनुष्यों से ज्यादा भरोसा है। 'युवा-प्रेरित रिकवरी प्लान' के तहत भारत सहित अन्य देशों से 20 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। इन्होंने समाज, सरकार और व्यवसाय पर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन


सर्वेक्षण के अनुसार, युवा लोगों का मानना है कि राजनीति में एक गंभीर संकट है, खासकर जलवायु परिवर्तन नीतियों और आय की असमानता को लेकर। रिपोर्ट में कहा गया है कि, 'भ्रष्टाचार और पुराना राजनीतिक नेतृत्व युवा लोगों के लिए तत्काल प्राथमिकता बन गई है।'
विज्ञापन


युवा लोगों के मनुष्यों की तुलना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा संचालित प्रणाली पर ज्यादा भरोसा होने की संभावना है। समाधान के रूप में, उन्होंने उन कार्यक्रमों में अधिक निवेश का सुझाव दिया जो युवा 'प्रगतिशील आवाजों' को सरकारों में शामिल होने और प्रभावशाली नीति-निर्माता बनने में मदद करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय भविष्य को लेकर चिंतित हैं युवा 
रिपोर्ट में पाया गया कि 2008 के वित्तीय संकट के प्रभावों से और स्थिर आय का सामना करने वाले युवाओं को अब भी यह विश्वास नहीं हो रहा है कि वे अपने माता-पिता की तुलना में बेहतर जीवन स्तर का आनंद लेंगे। युवा अपने वित्तीय भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। वे सामाजिक सुरक्षा के लिए 500 लाख डॉलर से अधिक की संपत्ति पर वैश्विक संपत्ति कर लगाने के पक्ष में हैं और कठोर उपायों से बचना चाहते हैं जो युवाओं और कामकाजी गरीबों पर भारी बोझ डालते हैं। 


दावोस लैब सर्वेक्षण ने दिखाया गया कि शारीरिक सुरक्षा युवा लोगों के बीच सबसे बड़ी चिंता है। अधिकांश युवा लोगों के मन में जो चिंताएं हैं, उनमें जलवायु परिवर्तन को भी उच्च स्थान दिया गया है। रिपोर्ट में एक और तथ्य यह है कि, हालांकि युवा लोग इंटरनेट का काफी उपयोग करते हैं, लेकिन वे इसके दुरुपयोग को लेकर भी चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed