फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   waitlisted railway passengers can also travel after chart preparation

रेलवे का नया तोहफाः टिकट कंफर्म न होने पर भी कर सकेंगे सफर

Fri, 18 Jan 2019 04:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 18 Jan 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
waitlisted railway passengers  can also travel after chart preparation

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई सेवा को शुरू किया है। इससे ट्रेन में सफर कर रहे आरएसी और प्रतीक्षारत टिकट धारकों को कंफर्म टिकट आसानी से मिल सकेगा। रेलवे ने देश भर के चल टिकट निरीक्षकों को अब एक टैबलेट दिया है, जिसकी मदद से वो चलती ट्रेन में सीटों की उपलब्धता के बारे में रियल टाइम बेसिस पर जानकारी अपडेट करा सकेंगे। 

विज्ञापन


अभी तक रेल यात्रियों के लिए नियम था कि वेटिंग टिकट वाले यात्रा नहीं कर सकते हैं। केवल विंडो या फिर काउंटर से खरीदे गए प्रतीक्षारत यात्री अपनी श्रेणी में दिन के दौरान सफर कर सकते हैं। यह नियम ऑनलाइन बुक गए टिकट पर लागू नहीं होता है। ऑनलाइन बुक किए वेटिंग टिकट यात्री अभी भी यात्रा नहीं कर सकते हैं और ऐसा करते हुए पाये जाने पर उनको बिना टिकट यात्रा करते होने का जिम्मेदार माना जाएगा। 

विज्ञापन

शताब्दी, राजधानी में पहले शुरू की गई थी सेवा

अब आईआरसीटीसी ने प्रतीक्षारत यात्रियों को सहुलियत देते हुए अब यह कहा है चार्ट बन जाने के बाद भी जिन यात्रियों का नाम होगा वो अपना सफर कर सकेंगे। ऐसे में उन यात्रियों को यात्रा करने पर किसी तरह का कोई जुर्माना नहीं देना होगा, जिनका टिकट प्रतीक्षारत सूची में होगा। फिलहाल इन ट्रेनों में कार्यरत चल टिकट निरीक्षकों को ऐसे टैबलेट डिवाइस दे रहे हैं, जिससे उनको खाली सीटों के बारे में पता चल सकेगा । सबसे पहले इस सुविधा को शताब्दी व राजधानी में शुरू किया गया था, लेकिन अब इसे प्रत्येक जोन में लागू करने का निर्देश दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

waitlisted railway passengers  can also travel after chart preparation

चार्ट बनने से पहले कराना होगा टिकट कैंसिल

अगर आप यात्रा नहीं करना चाहते हैं, तो फिर चार्ट बनने से पहले अपना टिकट कैंसिल करा लें। चार्ट बनने से पहले कराए गए टिकट कैंसिल पर ही रेलवे की तरफ से रिफंड मिलेगा। अगर आप चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसिल करते हैं तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। अगर आप ऐसे टिकट पर रिफंड चाहते हैं तो फिर etickets@irctc.co पर जल्द से जल्द ई-मेल करके दावा कर सकते हैं। रेलवे फिर इस तरह के टिकट पर निर्णय लेकर के रिफंड करेगा। 

ऐसे करेगा काम

  • इस डिवाइस के जरिए जीपीआरएस के जरिए चार्ट और करंट बुकिंग के बारे में तुरंत जानकारी मिल सकेगी। 
  • इसके साथ ही यह बीच में पड़ने वाले छोटे स्टेशनों के चार्ट को भी डाउनलोड कर सकेगा, जिससे वहां के आरक्षण की भी जानकारी मिल सकेगी। 
  • हर घंटे की लिस्ट को अपडेट किया जा सकेगा। 
  • यात्री किसी भी कोच में यात्रा कर रहा हो, उसके ट्रेन में होने की सूचना किसी भी डिवाइस से भेजी जा सकेगी। 
  • यात्री अपनी बुक हुई श्रेणी को भी इस डिवाइस की मदद से अपग्रेड करा सकता है। 
  • इससे अब ट्रेन में टीटी को पेपर चार्ट लेकर चलने की जरूरत नहीं 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed