फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   volatility in equity markets despite correction and record gold prices driving investors hybrid mutual funds

निवेश मंत्रा: अस्थिरता और तनाव के बीच हाइब्रिड फंड बन रहे आकर्षक, बड़े सूचकांकों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन

Mon, 16 Jun 2025 07:18 AM IST
अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 07:18 AM IST
सार

मौजूदा वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बीच एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़े बताते हैं कि हाइब्रिड फंड बाजार के उतार-चढ़ाव में भी निवेशकों के लिए आकर्षक बने हुए हैं। इसमें निवेश का गणित बताती रिपोर्ट-

विज्ञापन
volatility in equity markets despite correction and record gold prices driving investors hybrid mutual funds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

सुधार के बावजूद इक्विटी बाजारों में हालिया अस्थिरता और सोने की रिकॉर्ड कीमतों के कारण निवेशक हाइब्रिड म्यूचुअल फंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। एम्फी के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल में हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में निवेशकों ने 14,247 करोड़ का शुद्ध निवेश किया, जबकि मार्च में 946 करोड़ की शुद्ध निकासी हुई थी। बाजार विशेषज्ञ हाइब्रिड म्यूचुअल फंड में वृद्धि का श्रेय बाजार की अनिश्चित स्थितियों को देते हैं। रूस-यूक्रेन संघर्ष बढ़ने के नए संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी टैरिफ को लेकर अस्पष्टता है। इस्राइल-ईरान तनाव पूरी दुनिया को चपेट में ले सकता है। ये कारक संभावित रूप से अस्थिरता का कारण बन सकते हैं, जो निवेशकों में मनोवैज्ञानिक भय पैदा करता है। इससे वे बाजार से बाहर निकल जाते हैं।

विज्ञापन


डेट, गोल्ड, रियल एस्टेट में निवेश बनाता है आकर्षक
हाइब्रिड म्यूचुअल फंड इक्विटी, डेट, गोल्ड और रियल एस्टेट जैसी अन्य परिसंपत्ति वर्गों के संयोजन में निवेश करते हैं। इन संपत्तियों के बीच निवेश हाइब्रिड फंड के प्रकार के आधार पर अलग-अलग होता है।  

विज्ञापन
  • हाइब्रिड फंड एक पोर्टफोलियो में दो या उससे अधिक एसेट क्लास को मिलाते हैं, इसलिए वे बाजार में होने वाले सुधारों के प्रभाव को कम करते हुए विकास के अवसरों को भुनाने की कोशिश करते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ट्रैवल इंश्योरेंस: फ्लाइट कैंसिल होने से मेडिकल इमरजेंसी तक में मददगार, बड़े नुकसान से बचाता है पर्याप्त कवरेज

 

हाइब्रिड फंड की स्कीमें देती हैं अच्छा फायदा
हाइब्रिड फंड के हालिया प्रदर्शन पर नजर डालें तो निवेशकों की दिलचस्पी का कारण स्पष्ट है। निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड इस चार्ट में सबसे आगे हैं। इसके बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने पिछले तीन वर्षों में 13.55 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड ने इसी अवधि में 17.99 फीसदी रिटर्न दिया है। यह फंड सोने और चांदी जैसी कमोडिटी में भी निवेश करता है।

  • कोटक म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और एसबीआई म्यूचुअल फंड जैसे हाइब्रिड फंड ने भी इसी अवधि में निवेशकों को 10 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
  • ये फंड भी सोने में निवेश करते हैं, इसलिए कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी ने हाइब्रिड म्यूचुअल फंड के प्रदर्शन में मदद की है।

ये भी पढ़ें: Yamaha Vs Honda: होंडा के WR-V ट्रेडमार्क से टकराव के मामले में यामाहा को हाईकोर्ट से राहत
 

बड़े सूचकांकों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन
हाइब्रिड फंड व्यापक इंडेक्सों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हैं क्योंकि परिसंपत्तियों का मिश्रण होता है। हाइब्रिड फंड मूल्यांकन और अन्य बाजार संकेतकों के आधार पर इक्विटी और डेट एक्सपोजर को समायोजित करते हैं। यह गतिशील दृष्टिकोण नकारात्मक जोखिम को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि निवेशक हाइब्रिड फंड को प्राथमिकता देते हैं।

हाइब्रिड फंड अच्छा निवेश विकल्प है, क्योंकि यह सभी श्रेणियों के निवेशकों के लिए सभी स्थितियों के विकल्प के रूप में काम करता है। आज जिस तरह की स्थितियां हैं, वैसे में यह आगे चलकर और आकर्षण का केंद्र बन सकता है। -डीडी शर्मा, एमडी, एमएफ किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed