फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Virtual Credit Card: Payment facility will be available with additional security, will also be generated from

Virtual Credit Card: अतिरिक्त सुरक्षा के साथ मिलेगी भुगतान की सुविधा, बैंक के ऑनलाइन पोर्टल से भी होंगे जेनरेट

Mon, 17 Jun 2024 06:03 AM IST
कालीचरण Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Jun 2024 06:03 AM IST
सार

मौजूदा दौर में डिजिटल भुगतान के चलन के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं। ऐसे में हमारे क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स चोरी होने का ज्यादा खतरा रहता है। इस समस्या के बचने के लिए वर्चुअल क्रेडिट कार्ड बेहतर विकल्प है।

विज्ञापन
Virtual Credit Card: Payment facility will be available with additional security, will also be generated from
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले भूलकर भी न करें ये गलती - फोटो : Freepik

विस्तार

बैंकों की ओर से जारी वर्चुअल क्रेडिट कार्ड वास्तव में आपके वास्तविक क्रेडिट कार्ड खाते से जुड़ा हुआ अस्थायी कार्ड नंबर होता है। इसे ऑनलाइन भुगतान के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें सुरक्षा की अतिरिक्त लेयर मिलती है। वर्चुअल क्रेडिट कार्ड पाने के लिए आपके पास एक क्रेडिट कार्ड या एक बैंक खाता होना चाहिए। आप अपने बैंक के ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से भी वर्चुअल क्रेडिट कार्ड जनरेट कर सकते हैं।

विज्ञापन

24 से 48 घंटे तक के लिए वैलिड
वर्चुअल क्रेडिट कार्ड एक बार जेनरेट होने के बाद भौतिक कार्ड की तरह ही यूनिक कार्ड नंबर, सीवीवी और एक्सपायरी डेट के साथ आता है। यह संख्या अस्थायी है और आम तौर पर सिंगल लेनदेन या सीमित अवधि के लिए 24 से 48 घंटे तक के लिए वैलिड होता है। चूंकि, कार्ड नंबर अस्थायी है। ऐसे में इसकी डिटेल्स लोगों को पता चल भी जाए तो वे भविष्य में लेनदेन के लिए इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह मुख्य क्रेडिट कार्ड तक अनधिकृत पहुंच के जोखिम को कम करता है।

विज्ञापन

इसलिए फायदेमंद...
धोखाधड़ी पर लगाम: वर्चुअल कार्ड में धोखाधड़ी का जोखिम कम हो जाता है। यह विशेष रूप से उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो ऑनलाइन खरीदारी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खर्च पर नियंत्रण: यह कार्ड यूजर्स को एक निश्चित लेनदेन सीमा निर्धारित करने की अनुमति देता है। यह खर्च को नियंत्रित करने में भी काफी मददगार होता है। 

तुरंत विवरण जेनरेट की सुविधा: इसे भौतिक कार्ड की तरह साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन खरीदारी के लिए कार्ड विवरण तुरंत जनरेट कर सकते हैं।

नुकसान

वर्चुअल क्रेडिट कार्ड मुख्य रूप से ऑनलाइन लेनदेन के लिए होते हैं। इन्हें इन-स्टोर खरीदारी या उन सेवाओं के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता, जिनके लिए क्रेडिट कार्ड की जरूरत होती है। सभी मर्चेंट्स इसे स्वीकार नहीं करते, जो ऑनलाइन खरीदारी के समय आपके विकल्पों को सीमित करता है।

बेहतर कर सकता है भुगतान अनुभव
बैंक बाजार के सीईओ आदिल शेट्टी के मुताबिक वर्चुअल क्रेडिट कार्ड डिजिटल भुगतान के लिए एक बेहतर विकल्प है। यह ऑनलाइन खरीदारों को सुरक्षा का अतिरिक्त लेयर देती है। हालांकि इसकी सीमाएं होती हैं। अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड को हर जगह ले जाए बिना फंड तक आसान पहुंच पसंद करते हैं, तो वर्चुअल क्रेडिट कार्ड आपके डिजिटल भुगतान के अनुभव को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed