फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vibrant Gujarat summit: Gautam Adani to invest $24 billion in Gujarat in five years

Vibrant Gujarat: 'अंतरिक्ष से भी दिखेगा कच्छ में बन रहा ग्रीन एनर्जी पार्क', अदाणी ने किया इतने निवेश का एलान

Wed, 10 Jan 2024 11:54 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 10 Jan 2024 11:54 AM IST
सार

Vibrant Gujarat Summit 2024: अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने कहा कि कंपनी वर्तमान में कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैले 30 गीगावॉट क्षमता के साथ एक ग्रीन एनर्जी पार्क का निर्माण कर रही है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है।

विज्ञापन
Vibrant Gujarat summit: Gautam Adani to invest $24 billion in Gujarat in five years
गौतम अदाणी। - फोटो : Instagram/gautam.adani

विस्तार

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन के दौरान राज्य में ग्रीन एनर्जी और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अगले पांच वर्षो में 2 लाख करोड़ रुपये (24 अरब डॉलर) के निवेश का एलान किया। 

विज्ञापन


अदाणी ने कहा कि इस निवेश से राज्य में लगभग एक लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा हो सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिखर सम्मेलन के पिछले संस्करण में कंपनी ने 55,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने कहा कि इसमें से कंपनी पहले ही 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर चुकी है।
विज्ञापन


अदाणी समूह के मुखिया गौतम अदाणी ने कहा कि कंपनी वर्तमान में कच्छ में 25 वर्ग किलोमीटर में फैले 30 गीगावॉट क्षमता के साथ एक ग्रीन एनर्जी पार्क का निर्माण कर रही है, जो अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है। अदाणी ने कहा कि 2014 के बाद से भारत ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 185 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 165 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है, जो भू-राजनीतिक और महामारी से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए अद्वितीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed