100 का नोट बंद कर जारी किया 20000 का नया नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेनेजुएला में लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। महंगाई दर में कमी लाने के लिए सरकार ने 500 से 20,000 बोलिवर के नए नोट जारी किए हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने देश में 100 बोलिवर के सबसे बड़े नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की गई थी।
नए नोट जारी करने पर राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने कहा कि इससे आर्थिक संकट से जूझ रही अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद मिलेगी।देश में तीन अंकों में पहुंची मुद्रास्फीति की वजह से परिवारों की खरीद शक्ति काफी घट गई। यहां तक कि नए नोटों में भी जो सबसे बड़ी 20,000 बोलिवर की मुद्रा है, अनधिकृत बाजार में उसकी कीमत मात्र छह डॉलर लगाई जा रही है।
वहीं नये नोटों पर लोगों का कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं था कि कभी इतनी बड़ी राशि के नोट देखने को मिलेंगे। हालांकि, उनका कहना है कि महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि बड़ी राशि के नए नोटों से कुछ राहत मिल सकती है।
अब पाकिस्तान में वापस होंगे 5000 के नोट
पाकिस्तान सरकार ने भी नोटबंदी लागू करने का प्रस्ताव संसद में पेश किया। जिसके बाद पाकिस्तान की संसद ने सोमवार को कालेधन को रोकने के लिए 5000 रुपये के बड़े नोट को चरणबद्ध तरीके से वापस लेने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।
पाकिस्तान में यह फैसला भारत द्वारा बड़े नोटों की नोटबंदी किए जाने के एक हफ्ते बाद लिया गया। पाकिस्तान मुस्लिम लीग के सांसद उस्मान सैफुल्लाह खान ने उच्च सदन में प्रस्ताव को रखा जिसे अधिकतर सांसदों ने अपना समर्थन दिया।
डॉन अखबार के मुताबिक प्रस्ताव में कहा गया कि 5000 रुपये की वापसी बैंक खातों के प्रयोग को बढ़ावा देने और बेनामी अर्थव्यवस्था को सीमित करने के लिए किया गया है।