फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vegetable oil import increased by 16 percent to 167.1 lakh tonnes business News in hindi

Business News: वनस्पति तेल आयात 16 फीसदी बढ़कर 167.1 लाख टन पहुंचा, पढ़ें व्यापार जगत की अहम खबरें

Tue, 14 Nov 2023 06:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 14 Nov 2023 06:50 AM IST
सार

एसईए ने बताया कि तेल वर्ष 2022-23 में कुल वनस्पति तेल आयात में 164.7 लाख टन खाद्य तेल था। गैर-खाद्य तेल की हिस्सेदारी सिर्फ 2.4 लाख टन रही। पिछले वर्ष की तुलना में खाद्य तेलों के आयात में 24.4 लाख टन की इस वृद्धि का कारण कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मौजूदा 5.5 फीसदी का निचला शुल्क है। 
 

विज्ञापन
Vegetable oil import increased by 16 percent to 167.1 lakh tonnes business News in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत का वनस्पति तेल आयात अक्तूबर, 2023 में समाप्त तेल वर्ष में 16 फीसदी बढ़कर 167.1 लाख टन पर पहुंच गया। कुछ खाद्य तेलों पर कम शुल्क की वजह से आयात बढ़ा है। तेल वर्ष 2021-22 (नवंबर-अक्तूबर) में 144.1 लाख टन खाद्य तेल का आयात हुआ था। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) ने सोमवार को बताया, तेल वर्ष 2022-23 में कुल वनस्पति तेल आयात में 164.7 लाख टन खाद्य तेल था। गैर-खाद्य तेल की हिस्सेदारी सिर्फ 2.4 लाख टन रही। पिछले वर्ष की तुलना में खाद्य तेलों के आयात में 24.4 लाख टन की इस वृद्धि का कारण कच्चे पाम तेल, सोयाबीन तेल और सूरजमुखी तेल पर मौजूदा 5.5 फीसदी का निचला शुल्क है। 
विज्ञापन


इन्फ्रा परियोजनाओं की लागत 4.77 लाख करोड़ बढ़ी
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की 150 करोड़ रुपये या इससे अधिक के खर्च वाली 417 परियोजनाओं की लागत इस साल सितंबर तक तय अनुमान से 4.77 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। देरी व अन्य कारणों से इन परियोजनाओं की लागत बढ़ी है। सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तरह की 1,763 परियोजनाओं में से 417 की लागत बढ़ गई है। 842 अन्य परियोजनाएं देरी से चल रही हैं। 
विज्ञापन


रुपया अब तक के सार्वकालिक निचले स्तर पर
डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 5 पैसे टूटकर 83.33 के सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी से रुपये पर दबाव बढ़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.31 के स्तर पर खुला। इससे पहले घरेलू मुद्रा 18 सितंबर, 2023 को कमजोरी के साथ 83.32 के अब तक के सार्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला आयात में 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी
भारत का कोयला आयात सितंबर में पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने की तुलना में 4.3 फीसदी बढ़कर 2.06 करोड़ टन पहुंच गया। एमजंक्शन सर्विसेज के अनुसार, कुल आयात में नॉन-कोकिंग कोयले की हिस्सेदारी 1.38 करोड़ टन रही।

म्यूचुअल फंड : 34,765 करोड़ रुपये का निवेश
म्यूचुअल फंड के प्रति निवेशकों का आकर्षण कायम है। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में इसमें 34,765 करोड़ का पूंजी प्रवाह आया। हालांकि, पिछली तिमाही के 1.85 लाख करोड़ के पूंजी प्रवाह के मुकाबले यह काफी कम है। 


एडीबी से 40 करोड़ डॉलर का कर्ज करार
केंद्र ने शहरी बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) से 40 करोड़ डॉलर का कर्ज करार किया है। आर्थिक मामलों के विभाग की संयुक्त सचिव जूही मुखर्जी और एडीबी के ताकेओ कोनिशी ने सोमवार को हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed