फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   vegetable mart opens up its first outlet in delhi-ncr

इस कंपनी ने एनसीआर में रखा कदम, 100 करोड़ निवेश की योजना 

Tue, 28 Feb 2017 06:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Feb 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
vegetable mart opens up its first outlet in delhi-ncr
vegetable mart
देश में 50 रिटेल स्टोर खोलने के बाद वेजिटेबल मार्ट ने अब नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) में कदम रख दिया है। कंपनी ने एनसीआर में अपना पहला स्टोर गाजियाबाद के इंद्रापुरम में  खोला है। कंपनी की भविष्य में नोएडा, गुडग़ांव, फरीदाबाद के साथ ही जयपुर, आगरा जैसे स्थानों पर इस तरह के वेजिटेबल मार्ट खोलने की योजना है।
विज्ञापन


कंपनी फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी मार्ट खोलने का अवसर दे रही है। इसके लिए कंपनी हब और रिटेल आउटलेट दो तरह के ऑप्शन उपलब्ध करा रही है। कंपनी फ्रेंचाइजी देने के बाद  भी उसका प्रंबंधन अगले 10 साल तक अपने पास रखेगी। इसके पीछे कंपनी का लक्ष्य रिटेल स्टोर के बेहतर प्रबंधन के साथ ग्राहकों को वाजिब कीमत में सही चीज उपलब्ध करना है।
विज्ञापन


100 करोड़ निवेश की योजना
 

कंपनी ने अपने रिटेल स्टोर ऑपरेशन को एनसीआर में विस्तार देने के लिए करीब 100 करोड़ रुपए का बजट तय किया है। कंपनी का दावा है कि वेजिटेबल मार्ट में ताजी सब्जियों की कीमत दूसरे पहले से स्टोर बिग बॉस्केट या बिग बाजार से काफी कम होगी। कंपनी का दावा है कि वह अगले छह महीनों में इस मार्केट की दिशा बदल देगी। इसके लिए वह फ्रेंचाइजी पर रिटेल स्टोर देने के बाद भी अपने कर्मियों से उसका प्रबंधन कराएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


र्स्‍टाटअप इंडिया का साथ 

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी के स्‍टार्टअप इंडिया विजन पर चलते हुए कंपनी देश भर युवा उदृयमियों को नई दिशा देने का प्रयास कर रही है। कंपनी का दावा है कि अगले एक साल में अपने इस पहल से देश भर के करीब 25 हजार लोगों को रोजगार मुहैया कराएगी। 


बेहतर सेवा उपलब्ध करना मकसद 

एनसीआर में पहला स्टोर खोलने के अवसर पर कंपनी के एमडी सुभाशिष राहा ने कहा कि एनसीआर में अपना पहला स्टोर खोलकर काफी खुश हैं। एनसीआर के मार्केट के लिए भले ही नए हैं लेकिन यहां के लोगों की जरूरत को भली-भांति समझते हैं। अपने ग्राहकों को उनकी जरूरत के हिसाब से ता फलजे, सब्जियों, दूध इत्यादि मार्केट से कम कीमत में उपलब्ध कराएंगे। हमरा पहला प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मुहैया कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed