फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vance defends Trump's H-1B visa policy, saying American workers should have equal opportunities

H-1B Visa: ट्रंप की एच-1बी वीजा नीति का वेंस ने किया बचाव, कहा- अमेरिका के श्रमिकों को मिलना चाहिए समान अवसर

Thu, 30 Oct 2025 02:19 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 30 Oct 2025 02:19 PM IST
सार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने  H-1B वीजा सुधार नीतियों का बचवा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य अमेरिकी श्रमिकों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित करना और वीजा कार्यक्रम को उसके मूल उद्देश्य वैश्विक प्रतिभा को बनाए रखना की ओर लौटाना है, न कि सस्ते विदेशी श्रम से घरेलू कर्मचारियों को प्रतिस्थापित करना।

विज्ञापन
Vance defends Trump's H-1B visa policy, saying American workers should have equal opportunities
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक बार फिर राष्ट्रपति ट्रंप की H-1B वीजा सुधार नीतियों का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वीजा प्रणाली का दुरुपयोग कर विदेशी प्रतिभाओं को रियायतों दरों पर नियुक्त किया जा रहा है, जिससे अमेरिकी कर्मचारियों की मजदूरी पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Q1 Results: गूगल ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, पहली बार तिमाही राजस्व पहुंचा 100 अरब डॉलर के पार

विज्ञापन

प्रशासन का उद्देश्य अमेरिकी श्रमिकों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित करना 

मिसिसिपी में आयोजित टर्निंग प्वाइंट यूएसए कार्यक्रम में बुधवार को बोलते हुए वेंस ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य वीजा सुधारों के जरिए अमेरिकी श्रमिकों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित करना और वीजा कार्यक्रम को उसके मूल उद्देश्य वैश्विक प्रतिभा को बनाए रखना की ओर लौटाना है, न कि सस्ते विदेशी श्रम से घरेलू कर्मचारियों को प्रतिस्थापित करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर साल करीब 10 लाख कानूनी प्रवासियों को मिलती है अनुमति 

उन्होंने आगे कहा कि कानूनी आव्रजन एक जटिल विषय है, क्योंकि हम हर साल करीब दस लाख कानूनी प्रवासियों को अमेरिका में आने की अनुमति देते हैं। और सबूत साफ बताते हैं कि इनमें से कई प्रवासी वास्तव में अमेरिकी श्रमिकों के वेतन में कटौती कर रहे हैं। 

अमेरिका में ही सारी प्रतिभा मौजूद

उपराष्ट्रपति ने कहा कि अगर आप एच-1बी वीजा को देखें, तो इसका मतलब है कि आपके पास एक सुपर जीनियस होगा, जो किसी अमेरिकी विश्वविद्यालय में पढ़ रहा है और किसी बड़ी कंपनी में काम कर रहा है। आप चाहते हैं कि वह सुपर जीनियस अमेरिका में ही रहे और कहीं और न जाए। असल में इसका इस्तेमाल एक अमेरिकी नागरिक के लिए 50 प्रतिशत छूट पर एक अकाउंटेंट को नियुक्त करने के लिए किया जाता है। मुझे नहीं लगता कि हमें विदेशों से अकाउंटेंट नियुक्त करने चाहिए, जबकि हमारे पास अमेरिका में ही ऐसे अकाउंटेंट मौजूद हैं जो अच्छी तनख्वाह पर काम करना पसंद करेंगे।

एच-1 बी विजा को लेकर नया कानून

वेंस की यह टिप्पणी उस घोषणा पर बढ़ती बहस के बीच आई है, जिसके तहत सितंबर में ट्रम्प द्वारा हस्ताक्षरित एच-1बी वीजा याचिका में बड़े पैमाने पर बदलाव किया गया।  घोषणा के अनुसार, अब नए एच-1बी वीजा आवेदनों के लिए 100,000 डॉलर का शुल्क लगेगा, जो कि पिछले स्तर लगभग 1,500 अमेरिकी डॉलर से काफी अधिक है।



अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, नई शुल्क आवश्यकता केवल उन व्यक्तियों या कंपनियों पर लागू होती है जो 21 सितंबर के बाद नई H-1B याचिकाएं दाखिल करते हैं या H-1B लॉटरी में प्रवेश करते हैं।

मौजूदा वीजा धारकों और उस तारीख से पहले जमा की गई याचिकाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस घोषणा के तहत, समयसीमा के बाद दायर की गई हर नई एच-1बी वीजा याचिका के साथ 1,00,000 डॉलर का भुगतान करना होगा, जिसमें 2026 लॉटरी में प्रवेश के लिए जमा की गई याचिकाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed