फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   V Pay, Car will get insurance cover even outside the country

वी-पे : देश के बाहर भी कार को मिलेगी बीमा सुरक्षा, बाढ़ और प्राकृतिक आपदा से भी मिलेगा कवर

Mon, 24 Jul 2023 05:42 AM IST
Jeet Kumar कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Jul 2023 05:42 AM IST
सार

अगर आपके पास पहले से कोई कार है या नई कार खरीदते हैं तो सामान्य मोटर बीमा पॉलिसी के साथ ऐड-ऑन कवर जरूर लें।

विज्ञापन
V Pay, Car will get insurance cover even outside the country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के कई इलाकों में बारिश, बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जानमाल को काफी नुकसान हुआ है। कारों और अन्य वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में अगर आपके पास पहले से कोई कार है या नई कार खरीदते हैं तो सामान्य मोटर बीमा पॉलिसी के साथ ऐड-ऑन कवर जरूर लें। यह न सिर्फ किसी भी तरह की दुर्घटना में कार के क्षतिग्रस्त होने, खरोंच आने और सामान चोरी होने को कवर करता है बल्कि आपको आर्थिक सुरक्षा भी देता है।  

विज्ञापन


बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने हाल ही में नई मोटर बीमा पॉलिसी पेश की है। इसका नाम है...वी-पे। यह एक प्रकार का ऐड-ऑन कवर है। इसमें आपकी कार को भारत से बाहर बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका और मालदीव में भी बीमा सुरक्षा मिलेगी। 
विज्ञापन


साइबर जोखिम सहित 22 खास फीचर
वी-पे पॉलिसी को दो वर्गों में बांटा गया है। क्लासिक और एलीट प्लान। अगर आप क्लासिक प्लान खरीदते हैं तो उसमें 17 फीचर मिलेंगे, जबकि एलीट प्लान में 22 कवर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • नई पॉलिसी में कार में छोटा खरोंच लगने से लेकर मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल ब्रेकडाउन के साथ साइबर जोखिम कवर शामिल है। 
  • इस ऐड-ऑन पॉलिसी में रिकैलिब्रेशन फीचर भी है, जिससे कार के डिजिटल सेंसिंग उपकरणों को सुरक्षा मिलती है। 
  • उपभोक्ता कार में अतिरिक्त एसेसरीज या सीएनजी/एलपीजी फिटमेंट लगवाने के बाद पॉलिसी अवधि में बीमा कंपनी को इसकी जानकारी देना भूल जाते हैं तो भी वाहन को वी-पे के तहत बीमा कवर का लाभ मिलेगा। 
  • रिम-टायर कवर के अलावा रिपेयर अवधि में कार का इस्तेमाल नहीं होने पर बीमाधारक को हर दिन नकदी लाभ भी मिलेगा।  

ये भी जानें...
कौन खरीद सकता है :
वी-पे ऐड-ऑन कवर सिर्फ निजी कार मालिकों के लिए है। वाणिज्यिक वाहनों के लिए नहीं।   
कैसे खरीदें : बेस ओन डैमेज (ओडी) पॉलिसी के साथ वी-पे कवर खरीद सकते हैं। इसे मोटर बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण के दौरान ही खरीद सकते हैं।
कवर अवधि : इसकी अवधि सामान्य मोटर बीमा पॉलिसी जितनी ही होगी। 
क्लेम प्रक्रिया : टोल फ्री नंबर 18002095858 पर कॉल सकते हैं। क्लेम फॉर्म को भरकर कंपनी के नजदीकी ऑफिस में जमा कर सकते हैं। 

छोटे नुकसान की चिंता से मुक्ति 
वी-पे एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। इसमें 17-22 ऐड-ऑन कवर मिलते हैं। इसके तहत कार मालिक को स्क्रैचेज और अन्य छोटे नुकसान की जानकारी हर बार बीमा कंपनी को देने की जरूरत नहीं है। वे पॉलिसी अवधि में किसी भी समय इसकी सूचना दे सकते हैं। कंपनी सभी नुकसान कवर करेगी। -तपन सिंघल एमडी-सीईओ, बजाज आलियांज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed