{"_id":"5ea149e58ebc3e9084664f13","slug":"usispf-says-facebook-jio-deal-is-a-reflection-of-faith-in-indian-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी कंपनियों को भारतीय अर्थव्यवस्था की क्षमता और विकास पर पूरा भरोसा: USISPF","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
विदेशी कंपनियों को भारतीय अर्थव्यवस्था की क्षमता और विकास पर पूरा भरोसा: USISPF
Thu, 23 Apr 2020 01:25 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:25 PM IST
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत केंद्रित एक अमेरिकी व्यापार वकालत समूह ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच रिलायंस जियो में फेसबुक के 5.7 अरब डॉलर के निवेश से इस बात का पता चलता है कि विदेशी कंपनियों को भारतीय अर्थव्यवस्था की क्षमता और भविष्य में इसके विकास पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में अमेरिका भारत रणनीतिक और साझेदारी मंच (USISPF) के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि कोविड-19 संकट के चलते भारत को विदेशी निवेश जुटाने और दुनिया के विनिर्माण केंद्र के रूप में चीन की जगह लेने का एक बढ़िया मौका मिला है।
विज्ञापन
कोविड-19 संकट के बाद भारत के पास अच्छा मौका
अघी ने कहा कि, 'मुझे पक्का भरोसा है कि एक बार जब कोविड-19 संकट खत्म हो जाएगा, तब भारत के पास सैकड़ों विदेशी कंपनियों को आकर्षित करने का सबसे अच्छा मौका होगा।'
विज्ञापन
तेज होगी अर्थव्यवस्था की गति
उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ रोजगार मिलेंगे, बल्कि निवेश भी आएगा और भारतीय अर्थव्यवस्था की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच एक भारतीय कंपनी में फेसबुक के कई अरब डॉलर के निवेश से पता चलता है कि भारत अभी भी डिजिटल वाणिज्य के लिए बेहद आकर्षक बाजार है।
भारतीय नागरिकों और उपभोक्ताओं को होगा फायदा
अघी ने कहा, 'फेसबुक और जियो के बीच साझेदारी न सिर्फ दोनों कंपनियों के हित में हैं, बल्कि इससे भारतीय नागरिकों और उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा। ये भारत की अर्थव्यवस्था और भविष्य में वृद्धि संभावनाओं पर विदेशी कंपनियों के विश्वास को भी दर्शाता है।'
क्या हुई डील?
दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये निवेश का करार किया। इस डील के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में जोरदार तेजी आई।