{"_id":"672b2ffb57097c7f000aebf5","slug":"usa-election-donald-trump-victory-will-have-an-impact-on-indian-market-too-these-things-may-become-cheaper-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"USA Election: ट्रंप की जीत का असर भारत के बाजार पर भी, सस्ती हो सकती है ये चीजे! इन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
USA Election: ट्रंप की जीत का असर भारत के बाजार पर भी, सस्ती हो सकती है ये चीजे! इन सेक्टर्स को मिलेगा फायदा
Wed, 06 Nov 2024 02:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:29 PM IST
सार
ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के साथ ही क्रूड की कीमतों में तेज गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में इसका सीधा फायदा भारत को मिलेगा। क्रूड की कीमतों में गिरावट से एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को फायदा होगा। लिहाजा पेट्रोल डीजल सस्ता हो सकता है।
विज्ञापन
Indian Market
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम आ गए हैं। इस चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप ने जबरदस्त जीत हासिल की है। ट्रंप डेमोक्रेटिक कैंडिडेट कमला हैरिस को हराया है। ट्रंप की इस जीत का असर भारत पर भी दिखाई देगा। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान व दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया के जरिए अमेरिका में रह रहे भारतीयों को अपने पक्ष में करने के लिए भारत संग संबंध मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। दिवाली पर ट्रंप ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया था। साथ ही रिपब्लिकन की सरकार बनने पर दोनों देशों के बीच की साझेदारी और आगे बढ़ाने का वादा किया था।
विज्ञापन
ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के साथ ही क्रूड की कीमतों में तेज गिरावट देखी जा सकती है। ऐसे में इसका सीधा फायदा भारत को मिलेगा। क्रूड की कीमतों में गिरावट से एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को फायदा होगा। लिहाजा पेट्रोल डीजल सस्ता हो सकता है। इसका सीधा फायदा एमआरपीएल, चेन्नई पेट्रो, और मनाली पेट्रोल जैसी ऑयल एंड गैस कंपनियों को भी फायदा होगा क्योंकि क्रूड इन कंपनियों के लिए कच्चे माल का काम करता है। इसके अलावा एविएशन कंपनियों को सस्ते क्रूड का फायदा मिलेगा। क्योंकि इन कंपनियों को सस्ता एटीएफ उपलब्ध हो सकेगा। एयरलाइंस की कुल लागत में एटीएफ का हिस्सा 45-48 फीसदी तक होता है। ऐसे में हवाई यात्रा सस्ती हो सकती है।
विज्ञापन
कमोडिटी बाजार के जानकारों का कहना है कि टायर्स कंपनियों को भी क्रूड की रेट में गिरावट का फायदा मिलेगा। क्योंकि टायर कंपनियों के लिए सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला कार्बन ब्लैक या सिंथेटिक रबर, कच्चे तेल से ही तैयार होता है। इससे वाहनों के टायर में कीमतों में कमी देखी जा सकती ळै। इसके अलावा पेंट कंपनियों को भी क्रूड की कीमतों में गिरावट से फायदा होगा क्योंकि इन कंपनियों के कुल कच्चे माल की लागत में क्रूड का हिस्सा 25-30 फीसदी होता है। पेंट के दाम भी घटने की उम्मीद बढ़ जाएगी। एफएमसीजी कंपनियों को भी सस्ते क्रूड से फायदा होगा क्योंकि एफएमसीजी प्रोडक्ट बनाने की कुल लागत में 15-30 फीसदी क्रूड का उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
भारतीय आईटी कंपनियों को भी होगा फायदा
ट्रंप की जीत के साथ ही ब्रोकरेज हाउस के रिसर्च नोट भी सामने आने भी आने लगे हैं। निजी कंपनियों के रिसर्च नोट में बताया गया है कि, ट्रंप की जीत से अमेरिकी डॉलर मजबूत होगा। इसका सीधा फायदा भारतीय आईटी कंपनियों को मिलेगा। क्योंकि कई भारतीय अमेरिकी कंपनियों की अमेरिका में अच्छी मौजूदगी है। उन्हें अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी का फायदा मिलेगा। क्योंकि दूसरी तिमाही में आईटी कंपनियों के नतीजे अच्छे आए है। इससे इन शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ेगी। ट्रंप की जीत से यूएस में कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की संभावना बढ़ जाएगी। लिहाजा टैक्स में कमी होने से यूएस कंपनियां खर्च बढ़ाएंगी। इसका भारतीय आईटी कंपनियों को सीधा फायदा होगा।