{"_id":"66b176b0078b31347f0341c4","slug":"us-stock-exchange-dow-jones-downfall-may-effect-indian-share-market-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market: अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट, 1200 अंक टूटा डाऊजोंस; भारतीय शेयर मार्केट में दिख सकता है असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Share Market: अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट, 1200 अंक टूटा डाऊजोंस; भारतीय शेयर मार्केट में दिख सकता है असर
Tue, 06 Aug 2024 06:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:35 AM IST
सार
एसएंडपी-500 में 3.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट का भारी असर मंगलवार को फिर से भारतीय शेयर बाजार में दिख सकता है। इसके साथ ही दुनियाभर की क्रिप्टोकरेंसी में भी भारी बिकवाली देखी गई है। बिटकॉइन सात फीसदी टूट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : एएनआई / पेक्सल्स
विस्तार
वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में मचे कोहराम के बीच सोमवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट रही। भारतीय समयानुसार देर शाम खुला डाऊजोंस 1,200 अंक या 3 फीसदी तक टूट गया।
विज्ञापन
वहीं, एसएंडपी-500 में 3.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट का भारी असर मंगलवार को फिर से भारतीय शेयर बाजार में दिख सकता है। इसके साथ ही दुनियाभर की क्रिप्टोकरेंसी में भी भारी बिकवाली देखी गई है। बिटकॉइन सात फीसदी टूट गई है। मंदी की आशंका के बीच अमेरिकी बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग शेयरों में हुई है।
विज्ञापन
सिटीग्रुप के शेयर जहां 6 फीसदी टूट गए, वहीं बैंक ऑफ अमेरिका और गोल्डमैन सैश के शेयरों में 4-4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जेपी मॉर्गन और मॉर्गन स्टेनली के शेयर 2.5 और 3.5 फीसदी तक गिर गए। बैंक ऑफ कैलिफोर्निया, सिटिजन फाइनेंशियल और यूएस बैंककॉर्प के शेयरों में 3.5 से 4.5 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इस महीने में एसएंडपी 500 बैंक्स इंडेक्स 7.2 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन