फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Senator claims: US Senator Lindsey Graham claims Indian envoy asked him to convey to relieve tariffs

Trump Tariffs: अमेरिकी सीनेटर का दावा- भारत ने रूस से तेल आयात घटाकर टैरिफ हटाने को कहा, जानिए पूरा मामला

Mon, 05 Jan 2026 06:09 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 05 Jan 2026 06:09 PM IST
सार

Trump Tariffs: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने टैरिफ प्रकरण पर बड़ा दावा किया है। ग्राहम ने कहा कि भारत ने रूसी तेल का आयात घटाया और राजदूत विनय क्वात्रा ने उनसे राष्ट्रपति ट्रम्प को टैरिफ हटाने की बात कहने को कहा है। पढ़ें भारत-अमेरिका व्यापार और ऊर्जा संबंधों पर इसका पूरा असर।

विज्ञापन
US Senator claims: US Senator Lindsey Graham claims Indian envoy asked him to convey to relieve tariffs
राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सीनेटर लिंडसे ग्राहम - फोटो : X @LindseyGrahamSC

विस्तार

अमेरिका के सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने टैरिफ प्रकरण पर भारत के बारे में बड़ा दावा किया है। ग्राहम के अनुसार, भारतीय राजदूत विनय कुमार क्वात्रा ने उन्हें कहा है कि भारत रूस के साथ तेल की खरीद घटा रहा है, इसलिए वे टैरिफ घटाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करें।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Fertiliser Bill: रबी सीजन के लिए सरकार ने बढ़ाई उर्वरक सब्सिडी, ₹37952 करोड़ का अनुमान, डीएपी पर विशेष फोकस
विज्ञापन


ग्राहम रविवार को एयर फोर्स वन पर अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मौजूद थे। ग्राहम ने कहा कि अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर 25% टैरिफ लगाया है। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने उन देशों पर 500% टैरिफ लगाने की बात कही, जो रूस से कच्चा तेल खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने के लिए यह जरूरी हो गया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खरीदारों पर दबाव बनाया जाए। ट्रंप ने कहा कि रूस पर लगे प्रतिबंध उसे बड़ा नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके बाद ट्रंप ने भारत का जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी सांसद का दावा- भारतीय राजदूत ने ट्रंप से टैरिफ पर बात करने को कहा

इसके बाद ग्राहम ने कहा, "एक महीने पहले मैं भारतीय राजदूत के घर पर था, मैं उनसे जानना चाहा था कि भारत रूस से तेल कैसे खरीद रहा है?" ग्राहम के अनुसार भारतीय राजदूत ने उन्हें कहा, "क्या आप राष्ट्रपति ट्रंप से टैरिफ पर ढील देने की बात करेंगे।" ग्राहम ने कहा कि ट्रंप की ओर से भारत पर की गई कार्रवाई ही वह मुख्य कारण है जिसके चलते भारत अब काफी कम मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है। गौरतलब है कि पिछले महीने विनय क्वात्रा ने ग्राहम और अन्य अमेरिकी सीनेटरों की 'इंडिया हाउस' में मेजबानी की थी, जहां ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर चर्चा हुई थी। हालांकि, ग्राहम के इन दावों पर भारतीय अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।


इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने साफ किया है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए व्लादिमीर पुतिन के ग्राहकों पर दबाव डालना आवश्यक है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते थे कि वह भारत की रूसी तेल खरीद से खुश नहीं थे। उन्होंने चेतावनी दी कि वाशिंगटन बहुत तेजी से टैरिफ बढ़ा सकता है, जो भारत के लिए बहुत बुरा होगा।

ये भी पढ़ें: क्रिप्टो पर कसता शिकंजा: FIU के रडार पर 49 एक्सचेंज, 'गंभीर' अपराधों का खुलासा और 28 करोड़ रुपये का जुर्माना


ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। इसमें रूसी तेल की खरीद के लिए लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है। ट्रंप ने मोदी को 'बहुत अच्छा इंसान' बताते हुए कहा कि भारत ने उन्हें खुश करने के लिए कदम उठाए हैं।

रूस से तेल खरीद के आंकड़े क्या कह रहे?

रियल-टाइम डेटा एनालिटिक्स कंपनी 'केपलर' के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात घट रहा है। दिसंबर में यह गिरकर लगभग 1.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) रहने की उम्मीद है, जो नवंबर में 1.84 मिलियन बीपीडी था। यह दिसंबर 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

ये भी पढ़ें: Russian Oil: भारत पर रूस तेल खरीद के कारण बढ़ रहा अमेरिकी दबाव, GTRI ने भारत की रणनीति के बारे में क्या कहा?

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है और अपनी जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। यूक्रेन युद्ध से पहले 2021 तक भारत के आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी मात्र 0.2 प्रतिशत थी, जो पश्चिमी प्रतिबंधों और डिस्काउंट के चलते बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। लेकिन दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार, कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी अब एक तिहाई से घटकर एक चौथाई से भी कम रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed