{"_id":"641bea5d9c2b2a709b0411b3","slug":"us-nominee-for-world-bank-president-ajay-banga-visits-india-to-meet-pm-narendra-modi-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajay Banga: आज से भारत दौरे पर रहेंगे अजय बंगा, PM मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Ajay Banga: आज से भारत दौरे पर रहेंगे अजय बंगा, PM मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण से करेंगे मुलाकात
Thu, 23 Mar 2023 11:34 AM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:34 AM IST
सार
विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय बंगा आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
अजय बंगा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका के उम्मीदवार अजय बंगा दो दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। वह 23 और 24 मार्च को नई दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई दिग्गजों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके बीच भारत की विकास प्राथमिकताओं, विश्व बैंक और वैश्विक आर्थिक विकास चुनौतियां पर चर्चाओं होंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा, बंगा लर्नेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स का भी दौरा करेंगे, जो राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से स्थापित व्यावसायिक संस्थानों का एक नेटवर्क है, जिसे विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। बंगा संस्थान के कार्यक्रम के बारे में जानेंगे और कार्यक्रम के प्रतिभागियों, कर्मचारियों, पूर्व छात्रों और निजी क्षेत्र के भागीदारों से मिलेंगे। इस दौरान वह इस पर चर्चा करेंगे कि यह कार्यक्रम प्रतिभागियों, विशेष रूप से युवा लोगों के जीवन और आर्थिक अवसरों में सुधार कैसे कर रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: चीन ने विश्व बैंक प्रमुख के तौर पर अजय बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन करने पर संदेह जताया, कही ये बात
विज्ञापन
एक बयान में कहा गया है कि बंगा के नामांकन की घोषणा के तुरंत बाद भारत सरकार ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया और तबसे विभिन्न सरकारों के गठबंधन ने बंगा के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है, जिसमें बांग्लादेश, कोलंबिया, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, घाना, इटली, जापान, केन्या, सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य और ब्रिटेन शामिल हैं। अपने वैश्विक भ्रमण के दौरान बंगा ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, हितधारकों, व्यापारिक नेताओं, उद्यमियों और नागरिक समाज के साथ मुलाकात की।
इसमें कहा गया है कि अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, विकास विशेषज्ञों, अधिकारियों, नोबेल पुरस्कार विजेताओं और पूर्व सरकारी अधिकारियों का समर्थन हासिल करते हुए वह अपनी उम्मीदवारी के लिए निरंतर गति बनाए हुए हैं। अजय बंगा भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन