फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inflation broke records in America largest bounce in us consumer prices in 40 years since 1982

US Inflation: अमेरिका में महंगाई की जबरदस्त मार, मुद्रास्फीति दर 40 साल के नए उच्च स्तर पर पहुंची

Thu, 10 Feb 2022 07:56 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 10 Feb 2022 07:56 PM IST
सार

US Inflation Rate Reached New High: अमेरिका में महंगाई की मार ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को जारी आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो यहां महंगाई ने बीते 40 सालों के नए उच्च स्तर को छू लिया है। अमेरिका में जनवरी में मुद्रास्फीति की दर 12 महीने पहले की तुलना में बढ़कर 7.5 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
Inflation broke records in America largest bounce in us consumer prices in 40 years since 1982
अमेरिका में महंगाई की मार - फोटो : Istock

विस्तार

महंगाई की मार सिर्फ भारत ही नहीं अमेरिका के लिए भी दुखदाई बनी हुई है। अमेरिका में महंगाई की मार ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गुरुवार को जारी आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो यहां महंगाई ने बीते 40 सालों के नए उच्च स्तर को छू लिया है। अमेरिका में जनवरी में मुद्रास्फीति की दर 12 महीने पहले की तुलना में बढ़कर 7.5 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। साल दर साल बढ़त का ये आंकड़ा इससे पहले फरवरी 1982 में देखने को मिला था। 

विज्ञापन


इस वजह से अमेरिका में बढ़ी महंगाई
अमेरिका के महंगाई के इन आंकड़ों को लेकर सरकार का कहना है कि किराये, बिजली और खाने की कीमतों में तेजी की वजह से महंगाई दर में बढ़त देखने को मिली है। महंगाई दर के इन चौंकाने वाले आंकड़ों से बाजार में संभावना भी घर कर गई है कि फेडरल रिजर्व मार्च महीने की पॉलिसी समीक्षा में दरें करीब आधा प्रतिशत तक बढ़ाने का निर्णय ले सकता है। गौरतलब है कि मुद्रास्फीति के इस आंकड़ा अर्थशास्त्रियों के पूर्वानुमान से भी पार निकल गया है। 
विज्ञापन


1982 के बाद सबसे बड़ी वृद्धि
फैक्टसेट के अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया था कि जब जनवरी के मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए जाएंगे, तो देखने को मिलेगा कि उपभोक्ता कीमतों में 12 महीने पहले की तुलना में 7.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। यह दिसंबर में साल-दर-साल की 7.1 फीसदी की तुलना में अधिक होगी। लेकिन महंगाई दर के जो आंकड़े सामने आए उसने इन पूर्वानुमानों को भी पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही यह आंकड़ा फरवरी 1982 के बाद इस तरह की सबसे बड़ी वृद्धि बन गया। रिपोर्ट में कहा गया था कि कीमतों में तेजी के लिए जिम्मेदार कारक काफी हद तक सक्रिय बने हुए हैं, जिससे महंगाई दर में बेतहाशा इजाफा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकियों का हाल बेहाल
रिपोर्ट में कहा गया है कि हालांकि, अन्य आंकड़ों पर नजर डालें तो उपभोक्ता कीमतें दिसंबर से जनवरी तक 0.4 फीसदी बढ़ीं, जबकि नवंबर से दिसंबर तक 0.6 फीसदी और अक्तूबर से नवंबर तक 0.7 फीसदी बढ़ीं। अमेरिका में हालात ये हैं कि लोग भोजन, गैस, किराया, बच्चे की देखभाल और अन्य आवश्यकताओं को वहन करने में सक्षम नहीं हैं। फैक्टसेट के अर्थशास्त्रियों के अनुसार, मुद्रास्फीति की बढ़ती दर अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़े जोखिम कारक के रूप में उभरी है और इस साल के अंत में मध्यावधि चुनाव के रूप में राष्ट्रपति जो बिडेन और कांग्रेस के डेमोक्रेट के लिए एक गंभीर खतरा बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed