{"_id":"6375b7185f2fde4fab0048fb","slug":"us-fed-governor-said-there-may-be-a-slight-increase-in-interest-rates-during-the-next-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"US Fed: यूएस फेड के गवर्नर बोले- अगली बैठक के दौरान ब्याज दरों हो सकता है मामूली इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
US Fed: यूएस फेड के गवर्नर बोले- अगली बैठक के दौरान ब्याज दरों हो सकता है मामूली इजाफा
Thu, 17 Nov 2022 09:53 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 17 Nov 2022 09:53 AM IST
सार
US Fed: वालर ने कहा कि संघीय निधि दर अभी भी कई बार 50 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि के साथ काफी तेजी से बढ़ाई जा सकती है, यह एक आक्रामक मौद्रिक नीति होगी। नौ महीनों में यूएस फेड ने फेडरल फंड्स रेट के लिए टारगेट रेंज में शून्य से 3.75 व 4 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन
Saving Bank Account Interest Rate
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लगातार चार मौद्रिक नीति बैठकों में प्रमुख ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की वृद्धि के बाद, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर जे वालर ने संकेत दिया है कि फेड आगामी बैठक में एक छोटे आकार की वृद्धि पर विचार करेगा।
विज्ञापन
बुधवार को एरिजोना के फिनिक्स में 59वें वार्षिक आर्थिक पूर्वानुमान लॉन्चियॉन कार्यक्रम में बोलते हुए, गवर्नर वालर ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों के आंकड़ों ने उन्हें आगामी माद्रिक नीति की बैठक के दौरान ब्याज दरों में 50-आधार-बिंदु की वृद्धि पर विचार करने के लिए कंफर्टेबल बनाया है। वालर ने कहा, "लेकिन जब तक मैं अगली पीसीई मुद्रास्फीति रिपोर्ट और अगली नौकरियों की रिपोर्ट सहित अन्य डेटा नहीं देखता, तब तक मैं इसके बारे में निर्णय नहीं लूंगा।"
विज्ञापन
वालर ने कहा कि संघीय निधि दर अभी भी कई बार 50 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि के साथ काफी तेजी से बढ़ाई जा सकती है, यह एक आक्रामक मौद्रिक नीति होगी। नौ महीनों में यूएस फेड ने फेडरल फंड्स रेट के लिए टारगेट रेंज में शून्य से 3.75 व 4 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी एक ऐसा साधन है जो आम तौर पर मदद करता है। यह अर्थव्यवस्था में मांग पर दबाव बनाता है जिससे महंगाई की दर कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
अमेरिका में मुद्रास्फीति अब भी उच्च दर पर बनी हुई है। यह परिस्थिति कोरोना महामारी के बाद की स्थिति, आपूर्ति और मांग के असंतुलन, उच्च खाद्य और ऊर्जा की कीमतों और व्यापक मूल्य दबावों के कारण है। अमेरिका में उपभोक्ता मुद्रास्फीति पिछले महीने के 8.2 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर में 7.7 प्रतिशत हो गई लेकिन यह अब भी 2 प्रतिशत के लक्ष्य से काफी ऊपर है।