फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US economist Jeffrey D Sachs says Donald Trump unreliable trading partner for India

Jeffrey D Sachs: 'ट्रंप भारत के लिए अविश्वसनीय व्यापार साझेदार' 50% टैरिफ पर अर्थशास्त्री की कड़ी प्रतिक्रिया

Sun, 17 Aug 2025 04:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 17 Aug 2025 04:38 AM IST
सार

जेफरी डी सैक्स ने कहा, मैं बहुत समय से कह रहा था, अमेरिका पर भरोसा मत करो। यह मत मानो कि भारत वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में चीन की जगह ले लेगा। ट्रंप ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। ट्रंप एक संरक्षणवादी हैं। भारत को अमेरिका को भारतीय निर्यात में भारी वृद्धि देखने को नहीं मिलेगी, भले ही वह चीन की जगह ही क्यों न ले ले। ट्रंप एक अविश्वसनीय व्यापारिक प्रतिपक्ष हैं। 
 

विज्ञापन
US economist Jeffrey D Sachs says Donald Trump unreliable trading partner for India
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के जाने माने अर्थशास्त्री और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेफरी डी सैक्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संरक्षणवादी बताया है। अमेरिका की ओर से भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जेफरी ने कहा कि ट्रंप भारत के लिए एक अविश्वसनीय व्यापार साझेदार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप प्रशासन का रवैया उसकी विदेश नीति के हितों के लिए अनाड़ी और आत्म-विनाशकारी है।

विज्ञापन


जेफरी ने कहा, मैं बहुत समय से कह रहा था, अमेरिका पर भरोसा मत करो। यह मत मानो कि भारत वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में चीन की जगह ले लेगा। ट्रंप ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। ट्रंप एक संरक्षणवादी हैं। भारत को अमेरिका को भारतीय निर्यात में भारी वृद्धि देखने को नहीं मिलेगी, भले ही वह चीन की जगह ही क्यों न ले ले। ट्रंप एक अविश्वसनीय व्यापारिक प्रतिपक्ष हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप की नीतियों का विफल होना निश्चित है। वह अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं लाएंगी, बल्कि अमेरिका को भू-राजनीतिक रूप से अलग-थलग कर देंगी। वह ब्रिक्स और अन्य समूहों को मजबूत करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Tariff: अमेरिकी टैरिफ से तमिलनाडु पर असर पड़ने की आशंका, स्टालिन ने पीएम मोदी से मांगा विशेष राहत पैकेज
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार वार्ता : अमेरिकी दल का 25 अगस्त का भारत दौरा रद्द भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ के मुद्दे पर तनाव बढ़ने के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर अगले दौर की बातचीत के लिए 25 अगस्त को होने वाला अमेरिकी दल का दौरा रद्द हो गया है। एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि यात्रा की तिथि पुनर्निर्धारित की जा सकती है। बीटीए के लिए पांच दौर की बातचीत हो चुकी है और छठे दौर की बातचीत के लिए अमेरिकी दल को भारत आना था। यह बातचीत 25-29 अगस्त के बीच प्रस्तावित थी। भारत के कृषि और डेयरी क्षेत्र को खोलने पर तैयार न होने के कारण वार्ता में गतिरोध आ गया है।


भारत-पाक में मध्यस्थता की संभावना नहीं
एक प्रश्न के उत्तर में सैक्स ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच समस्याओं का समाधान द्विपक्षीय आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने दोनों देशों के बीच किसी भी मध्यस्थता की संभावनाओं को भी खारिज किया। कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच असली मुद्दे द्विपक्षीय हैं। वास्तव में, ये द्विपक्षीय के अलावा कुछ और हो ही नहीं सकते।

ये भी पढ़ें: GST: 'करदाता के लिए टैक्स प्राधिकरण की ओर से जारी समन का पालन करना जरूरी', सुप्रीम कोर्ट ने की टिप्पणी

भारत सही कर रहा
उन्होंने कहा, भारत सही कर रहा है। गहरी सांस लीजिए। कुछ भी नाटकीय मत कीजिए। ज्यादा गाली-गलौज मत कीजिए। लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से वहीं करूंगा जो प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं। वह राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने जा रहे हैं। वह राष्ट्रपति पुतिन से मिल रहे हैं। वह राष्ट्रपति लूला से मिल रहे हैं। वैसे, ये भारत के असली साझेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed