फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US donald trump republican party lawmaker seeks to impose robust tariffs on Indian ceramic tile imports

US: भारतीय टाईल्स निर्माताओं की बढ़ेंगी मुश्किलें? ट्रंप की पार्टी के सांसद ने भारी टैरिफ लगाने की उठाई मांग

Wed, 04 Dec 2024 07:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 04 Dec 2024 07:58 AM IST
सार

अमेरिकी सांसद ने कहा कि भारत अपने सिरेमिक टाईल्स को अमेरिका में डंप कर रहा है, जिससे अमेरिका के घरेलू सिरेमिक टाईल्स निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
US donald trump republican party lawmaker seeks to impose robust tariffs on Indian ceramic tile imports
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद अब उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी सत्ता पर काबिज होने जा रही है। इस बीच रिपब्लिकन पार्टी के एक सांसद ने कुछ ऐसी मांग कर दी है, जिससे भारत के सिरेमिट टाईल्स निर्माताओं की रातों की नींद उड़ सकती है। दरअसल रिपब्लिकन पार्टी के सांसद ने मांग की है कि भारत से आयात होने वाली सिरेमिक टाईल्स पर भारी-भरकम टैरिफ लगाया जाए, ताकि अमेरिका के विनिर्माण उद्योग को बचाया जा सके। 
विज्ञापन


भारतीय टाईल्स निर्माताओं के चलते घरेलू टाईल्स निर्माता मुश्किल में
अमेरिकी सांसद जॉन रोस ने अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो को लिखे एक पत्र में कहा है कि अमेरिका के टेनेसी राज्य की विनिर्माण क्षेत्र की नौकरियां खतरे में हैं क्योंकि सिरेमिक टाईल्स के बाजार में भारत की गलत और गैर-प्रतिस्पर्धी व्यापार प्रथाओं का टेनेसी के विनिर्माण उद्योग पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अपने सिरेमिक टाईल्स को अमेरिका में डंप कर रहा है, जिससे अमेरिका के घरेलू सिरेमिक टाईल्स निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन

 
भारतीय टाईल्स आयात पर भारी-भरकम आयात शुल्क लगाने की मांग
पत्र में जॉन रोस ने लिखा कि मई में सरकार ने भारत से आने वाली सिरेमिक टाईल्स पर एंडी डंपिंग ड्यूटी लगाने की जांच करने की बात कही थी। अब जब सरकार जांच कर रही है तो हम चाहते हैं कि भारतीय सिरेमिक टाईल्स के आयात के पूरे डेटा का विश्लेषण किया जाए और घरेलू टाईल्स निर्माताओं की स्थिरता के लिए हमारे बाजार में घरेलू टाईल्स निर्माताओं का ही दबदबा होना चाहिए। पत्र के अनुसार, साल 2013 में भारत से करीब 3,44,000 वर्ग फीट सिरेमिक टाईल्स का आयात होता था, जो 2023 में बढ़कर करीब 40 करोड़ वर्ग फीट हो गया है। यूएस टाईल्स सिरेमिक निर्माताओं ने इस पर चिंता जाहिर की है और भारतीय टाईल्स पर एंडी डंपिंग ड्यूटी लगाने की मांग की है। अमेरिकी टाईल्स निर्माताओं ने भारतीय टाईल्स निर्माताओं पर करीब 408 से 828 प्रतिशत टैरिफ लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख भी घरेलू बाजार को लेकर रक्षात्मक है और उन्होंने एलान भी किया था कि वे कई देशों से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाएंगे। भारत की भी ट्रंप ने ज्यादा टैरिफ लगाने को लेकर आलोचना की थी। ऐसे में अब जब उनकी ही पार्टी के सांसद ने टाईल्स इंडस्ट्री का मुद्दा उठाया है तो हो सकता है कि भारतीय टाईल्स इंडस्ट्री भी ट्रंप के निशाने पर आ जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed