Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UPI: your data is being compromised In the name of free facility

UPI: मुफ्त सुविधा के नाम पर आपके डाटा से हो रहा बड़ा समझौता, बहुत जरूरी है ये जानकारी

Mon, 18 Aug 2025 04:46 AM IST
शिव शुक्ला अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 18 Aug 2025 04:46 AM IST
सार

आजकल यूपीआई की मुफ्त सुविधा पर बहस छिड़ी है। वैसे मुफ्त मिल रही यह सुविधा नई नहीं है। कोई न कोई तो इसका भुगतान करता है, क्योंकि इस पर बड़ी लागत आती है। मुफ्त सुविधा के एवज में आप डाटा शेयर करते हैं। इस पर अजीत सिंह की रिपोर्ट-

विज्ञापन
UPI: your data is being compromised In the name of free facility
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI

विस्तार

यूपीआई आज रोजाना के छोटे-मोटे लेनदेन से लेकर बड़े कामों के भुगतान के लिए प्रमुख सुविधा है। आपका मोबाइल ऑपरेटर, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम यानी एनपीसीआई और बैंक इसमें जुड़ते हैं। बैंकों और एनपीसीआई को यूपीआई की तकनीक पर बड़ा खर्च करना पड़ता है। फिर भी यूपीआई मुफ्त है। दूसरी ओर, बैंक खाते में न्यूनतम जमा नहीं होने पर शुल्क लगा देते हैं। ऐसे में यूपीआई की जो लागत आती है, उसका भुगतान सब्सिडी के जरिये सरकार कर रही है। लेकिन इसके एवज में आपका डाटा उन भुगतान कंपनियों तक पहुंच जाता है, जहां आपने इसे शेयर नहीं किया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर क्रेडिट कार्ड से फ्री खाना
आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो प्रमुख एयरपोर्ट पर आप अदाणी लाउंज में मुफ्त खाना खा सकते हैं। कुछ मामलों में एक रुपये और बाकी मामलों में कुछ भुगतान नहीं करना होता है। एयरपोर्ट पर जहां एक चाय 150 से 200 रुपये में मिलती है, वहां फ्री में खाना मिलना चौंकाने वाला मामला है। ग्राहक तो खाने का भुगतान नहीं कर रहे हैं, फिर भी लाउंज एक्सेस प्रदाता अच्छा फायदा कमा रहा है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट लाउंज : एक नया कारोबारी मॉडल
एयरपोर्ट लाउंज एक बिजनेस मॉडल बन गए हैं। बैंक इसके लिए पैसा मुहैया कराते हैं और यात्री इसका लाभ उठाते हैं। अधिकतर लाउंज में ये जो सुविधाएं मिलती हैं, उनमें बुफे खाना और पेय पदार्थ। वाईफाई और चार्जिंग पॉइंट। कुछ में तो शावर, स्पा और स्लीपिंग पॉड भी हैं। फिर सवाल यही है कि इन सबकी लागत कौन देता है। इसका उत्तर यह है कि आपका बैंक या कार्ड नेटवर्क आपकी ओर से भुगतान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड से जब भी लाउंज में प्रवेश करते हैं, चाहे वह वीजा, मास्टरकार्ड या रुपे कार्ड ही क्यों न हो, लाउंज संचालक को बैंक भुगतान करता है। यह आपके क्रेडिट कार्ड के लाभ पैकेज का हिस्सा है। बैंक लॉयल्टी और अधिग्रहण लागत के रूप में इसका भुगतान करता है।

लाउंज संचालकों को 1,200 रुपये तक भुगतान
घरेलू लाउंज के लिए प्रति विजिट 600-1,200 रुपये व अंतरराष्ट्रीय लाउंज के लिए 25-30 डॉलर तक भुगतान होता है। लाउंज में जब भी कुछ लेते हैं, तो आपका बैंक बिल चुकाता है। लाउंज उन यात्रियों को पसंद करते हैं, जो ज्यादा यात्रा करते हैं। उन्हें प्रति विजिट भुगतान मिलता है। कार्ड के अधिक उपयोग पर बैंक स्वाइप/मर्चेंट शुल्क कमाते हैं।


वित्तीय सलाहकार नरेश सहगल बताते हैं कि कुछ लाउंज तो बिचौलिये जैसे काम करते हैं। वे हजारों लाउंज से साझेदारी कर बैंकों को एक्सेस का अधिकार बेचते हैं। वे बैंकों से थोक में शुल्क लेकर लाउंज को भुगतान करते हैं। इनका खर्च आपके बैंक या कार्ड नेटवर्क से आता है। ये आपके क्रेडिट कार्ड के लाभ का हिस्सा हैं और इनका भुगतान पहले से ही वार्षिक शुल्क या खर्च के जरिये कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed