फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UPI transactions touch 1,141 crore in October Know NPCI details

UPI: अक्तूबर में यूपीआई के जरिए 1141 करोड़ लेनदेन किए गए, लगातार तीसरे महीने एक हजार करोड़ के पार आंकड़ा

Wed, 01 Nov 2023 01:14 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 01 Nov 2023 01:14 PM IST
सार

सितंबर में यूपीआई से 15.8 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 1,056 करोड़ लेनदेन किए गए थे। वहीं अगस्त में 15.76 लाख रुपये मूल्य के 1058 करोड़ लेन-देन यूपीआई के जरिए किए गए थे। जुलाई महीने में यूपीआई प्लेटफॉर्म पर 996 करोड़ लेन-देन दर्ज किए गए थे। 
 

विज्ञापन
UPI transactions touch 1,141 crore in October Know NPCI details
यूपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) ने अक्टूबर में 17.16 लाख करोड़ रुपये के 1141 करोड़ लेनदेन को प्रोसेस किया। इसके साथ ही लगातार तीसरे महीने यूपीआई के जरिए 1,000 करोड़ से अधिक लेनदेन किए गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सितंबर में यूपीआई से 15.8 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 1,056 करोड़ लेनदेन किए गए थे। वहीं अगस्त में 15.76 लाख रुपये मूल्य के 1058 करोड़ लेन-देन यूपीआई के जरिए किए गए थे। जुलाई महीने में यूपीआई प्लेटफॉर्म पर 996 करोड़ लेन-देन दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023 में यूपीआई प्लेटफॉर्म ने कुल 139 लाख करोड़ रुपये के कुल 8,376 करोड़ लेनदेन को प्रोसेस किया था। उससे एक साल पहले यानी वित्तीय वर्ष 2022 में 84 लाख करोड़ रुपये के 4,597 करोड़ लेनदेन प्रोसेस किए गए थे।


एनपीसीआई अगले दो से तीन साल में एक महीने में करीब तीन हजार करोड़ लेनदेन या एक दिन में एक सौ करोड़ लेनदेन का लक्ष्य लेकर चल रहा है। पीडब्ल्यूसी इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2027 तक यूपीआई लेनदेन प्रति दिन 100 करोड़ लेनदेन को पार करने की उम्मीद है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि यूपीआई खुदरा डिजिटल भुगतान परिदृश्य पर हावी रहेगा और अगले पांच वर्षों में कुल लेनदेन की मात्रा का 90 प्रतिशत इसी के जरिए होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed