UP Board Result 2019: 12वीं पास कर सकते हैं IIM, IIT में पढ़ाई, संवर जाएगा भविष्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UPMSP) परिणाम आज यानी 27 अप्रैल को घोषित करने जा रहा है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए परिणाम जारी करेगा। आपको बता दें की पिछले वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे। यूपी बोर्ड को दुनिया का सबसे कठिन बोर्ड माना जाता है।
12वीं की परीक्षा देने के बाद अब बच्चों के लिए किसी अच्छे संस्थान से पढ़ाई करना और अपने लिए किसी अच्छे कोर्स का चयन करना आसान नहीं है। ऐसे में हम आपको आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई करने के फायदे और इनके कुछ कोर्स के बार में बताने जा रहे हैं। इन संस्थान से पढ़ाई कर आप अपना भविष्य संवार सकते हैं।
इन आईआईएम में मिलेगा दाखिला
मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए आईआईएम काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आईआईएम रोहतक और इंदौर सहित कईं जगह पर अच्छे कोर्स चला रहा है। यहां से पढ़ाई करने वाले युवक आज एक कामयाब इंसान हैं। हालांकि यहां उन्हीं बच्चों को दाखिला मिलेगा जिन्होंने 12वीं की परीक्षा 60 फीसदी अंकों से ज्यादा अंकों में पास की है। अगर किसी छात्र को बिजनेस मैनेजमेंट की फील्ड में अपना मुकाम तलाशना है तो वो आईआईएम से पढ़ाई कर सकता है।
अगर आपने अपनी 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और आप बिजनेस मैनेजमेंट की फील्ड में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए आईपीएम प्रोग्राम बेहद महत्वपूर्ण और लाभदायक साबित हो सकता है। इस संदर्भ में आईआईएम रोहतक के निदेशक प्रोफेसर धीरज शर्मा ने कहा कि आईपीएम प्रोग्राम में छात्रों को सोशल साइंस के विषयों के अलावा कोर मैनेजमेंट की पढ़ाई भी कराई जाएगी।
आईआईटी से भी कर सकते हैं पढ़ाई
वहीं अगर आप आईआईटी में पढ़ाई करना चाहते हैं तो यहां भी आपको आईआईएम की ही तरह लाइब्रेरी, कम्प्यूटर रूम, लैबोरेटरी, ऑडिरोरियम, हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिलेगी। आईआईटी का बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग कोर्स बच्चों के लिए काफी अच्छा है। इस कोर्स के दौरान अकादमिक राइटिंग रिसर्च, इंट्रो इंजीनियरिंग, एयरोडायनामिक, एयरोस्पेस स्ट्रक्चर, कंप्यूटर एनवायरमेंट, फिजिक्स इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस व्हीकल डिजाइनिंग जैसे विषयों को पढ़ाया जाता है औऱ इसकी अवधि चार साल है। बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग भी 12वीं पास बच्चों के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
LIVE Updates यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम और यूपी बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें