फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Minister Piyush Goyal said despite the challenges the export of services will cross 300 billion dollar

Service Sector of India: पीयूष गोयल ने कहा- चुनौतियों के बावजूद 300 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा सेवाओं का निर्यात

Wed, 25 Jan 2023 06:20 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, गांधीनगर।
एजेंसी, गांधीनगर। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Jan 2023 06:20 AM IST
सार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वस्तु निर्यात क्षेत्र भी स्वस्थ वृद्धि दर्ज कर रहा है। वैश्विक मंदी की आशंका, महंगाई के दबाव और जिंसों की ऊंची कीमतों के बावजूद वस्तुओं का निर्यात अब तक अच्छा रहा है।

विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal said despite the challenges the export of services will cross 300 billion dollar
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल। - फोटो : ANI

विस्तार

दुनियाभर में आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद निर्यात के मोर्चे पर भारत का सेवा क्षेत्र काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में देश से सेवाओं का निर्यात करीब 20 फीसदी बढ़कर 300 अरब डॉलर के लक्ष्य के पार पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वस्तु निर्यात क्षेत्र भी स्वस्थ वृद्धि दर्ज कर रहा है। वैश्विक मंदी की आशंका, महंगाई के दबाव और जिंसों की ऊंची कीमतों के बावजूद वस्तुओं का निर्यात अब तक अच्छा रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2022-23 के पहले नौ महीने यानी अप्रैल-दिसंबर अवधि में 235.81 अरब डॉलर के सेवाओं का निर्यात किया गया। 2021-22 की समान अवधि में यह आंकड़ा 184.65 अरब डॉलर रहा था। हालांकि, दिसंबर, 2022 में देश का निर्यात 12.2 फीसदी घटकर 34.48 अरब डॉलर रह गया। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 23.76 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


पीएलआई इसलिए लोकप्रिय : हमारा प्रयास भारत के विनिर्माण आधार को और अधिक विकसित करना है। यही वजह है कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना इतनी सफल और लोकप्रिय है। -पीयूष गोयल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखने लगे हैं सुधारों के नतीजे
गोयल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर प्रतिकूल हालात और दुनिया के हर हिस्से से दबाव की खबरों के बीच कुल मिलाकर यह बहुत ही संतोषजनक साल होगा। सरकार के संरचनात्मक सुधारों, मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे कदमों के नतीजे दिखने लगे हैं।

  • अगर अमेरिका, यूरोप और चीन में थोड़ी तेजी आती है तो इस साल भी हम वास्तव में बढ़ोतरी करेंगे।


अचानक कोई फैसला नहीं लेता भारत
क्या सरकार गैर-जरूरी सामानों के आयात में कटौती के लिए कुछ उत्पादों पर सीमा शुल्क बढ़ा सकती है, इसके जबाव में वाणिज्य मंत्री ने कहा, भारत अचानक कोई निर्णय नहीं लेता है। वह लंबे समय में स्थिर और अनुमानित नीतियों में विश्वास करता है।

अप्रैल-दिसंबर में निर्यात 9% बढ़ा : 2022-23 के पहले नौ महीने में कुल निर्यात 9%  बढ़ा है। इस दौरान 332.76 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। आयात 24.96% वृद्धि के साथ 551.7 अरब डॉलर पहुंच गया। वहीं, व्यापार घाटा बढ़कर 218.94 अरब डॉलर पहुंच गया, जो 2021-22 की समान अवधि में 136.45 अरब डॉलर था।

भारत-ब्रिटेन एफटीए में दोनों के हितों पर ध्यान
गोयल ने कहा, भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत में इस पर ध्यान दिया गया है कि दोनों देशों को क्या स्वीकार्य है। यह भी देखा जा रहा है कि संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा बाधित न हो। छात्र वीजा कभी भी एफटीए का हिस्सा नहीं होते हैं।

  • उन्होंने कहा कि भारत ने हाल ही में ब्रिटेन के साथ छठे दौर की वार्ता पूरी की है। अगला दौर जल्द आयोजित होगा। द्विपक्षीय व्यापार व निवेश को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटेन के साथ एफटीए पर बातचीत पिछले साल 13 जनवरी को शुरू हुई थी।
  • भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2020-21 के 13.2 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 2021-22 में 17.5 अरब डॉलर पहुंच गया।
  • 2021-22 में भारत का निर्यात 10.5 अरब डॉलर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed