फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Minister Piyush Goyal launches Bhaskar Manch to promote startups in country

Bhaskar: स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 'भास्कर' मंच शुरू, दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रजिस्ट्री बनाना लक्ष्य

Tue, 17 Sep 2024 06:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 17 Sep 2024 06:15 AM IST
सार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भास्कर मंच की शुरुआत करते हुए कहा, यह सलाह पाने और फंडिंग जैसी विभिन्न जरूरतों को पूरा करने की जद्दोजहद में लगे स्टार्टअप के लिए संपर्क का एकल केंद्र बनेगा। वर्तमान में देशभर में 1.46 लाख से अधिक सरकारी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं।

विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal launches Bhaskar Manch to promote startups in country
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : ani

विस्तार

देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को ‘भारत स्टार्टअप नॉलेज एक्सेस रजिस्ट्री’ (भास्कर) मंच की शुरुआत की गई। यह स्टार्टअप, निवेशकों, सलाहकारों, सेवा प्रदाताओं और सरकारी निकायों समेत सभी प्रमुख हितधारकों के बीच सहयोग एवं विचारों के आदान-प्रदान का केंद्र होगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भास्कर मंच की शुरुआत करते हुए कहा, यह सलाह पाने और फंडिंग जैसी विभिन्न जरूरतों को पूरा करने की जद्दोजहद में लगे स्टार्टअप के लिए संपर्क का एकल केंद्र बनेगा। वर्तमान में देशभर में 1.46 लाख से अधिक सरकारी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप हैं। इस तरह, भारत दुनिया का सबसे गतिशील स्टार्टअप गढ़ बनकर उभरा है। 

विज्ञापन


दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रजिस्ट्री बनाना है लक्ष्य
भास्कर मंच का प्राथमिक लक्ष्य स्टार्टअप तंत्र से जुड़े हितधारकों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल रजिस्ट्री तैयार करना है। इस लक्ष्य को पाने के लिए यह मंच नेटवर्किंग और सहयोग मुहैया कराएगा। संसाधनों तक केंद्रीकृत पहुंच देगा। व्यक्तिगत पहचान बनाएगा। खोज क्षमता बढ़ाएगा और भारत के वैश्विक ब्रांड का समर्थन करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गैर-लाभकारी कंपनी बनाकर सभी निकायों को साथ लाने की तैयारी
गोयल ने कहा, कंपनी कानून की धारा-8 के तहत एक गैर-लाभकारी इकाई बनाने का निर्णय लिया गया है। इसमें स्टार्टअप इंडिया से जुड़ी सभी पहलों और निकायों को साथ लाया जाएगा। यह कंपनी ‘इन्वेस्ट इंडिया’ की तरह उद्योग नेतृत्व वाली हो सकती है, जो अपने मामलों का प्रबंधन कर सकती है।

  • मंत्री ने कहा, हम इसे उत्प्रेरक के रूप में समर्थन देंगे। इसका स्वतंत्र बोर्ड और संगठनात्मक ढांचा होगा। इसकी निगरानी होगी। राष्ट्रीय स्टार्टअप सलाहकार परिषद भी इसका हिस्सा हो सकती है।
  • गोयल ने उद्यमियों और स्टार्टअप को समर्पित एक टाउनशिप बनाने का भी सुझाव दिया। इसका उद्देश्य अमेरिकी सिलिकॉन वैली की सफलता को दोहराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed