फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union government now bringing QCO rules to stop dumping of steel products from China in India

QCO Rule: देश में चीन से आयातित स्टील पर लगेगी रोक, केंद्र लाएगा क्वालिटी कंट्रोल नियम

Thu, 31 Jul 2025 07:06 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 31 Jul 2025 07:06 AM IST
सार

सरकार ने इस मामले में 28 और 29 जुलाई को हितधारकों के साथ बैठक की थी। उम्मीद है कि इसे जल्द लागू किया जा सकता है। प्रस्तावित नियम के तहत, स्टील उत्पादों व कच्ची सामग्रियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य स्टील की गुणवत्ता को नियंत्रित करना है। 

विज्ञापन
Union government now bringing QCO rules to stop dumping of steel products from China in India
स्टील (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

चीन से भारत में आकर डंप होने वाले स्टील उत्पादों व कच्ची सामग्री पर रोक लगेगी। सरकार अब क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (क्यूसीओ) नियम ला रही है। यह नियम 18 जून के बाद बिलिंग होने वाले स्टील पर लागू होना था, पर यह टल गया था।

विज्ञापन


सरकार ने इस मामले में 28 और 29 जुलाई को हितधारकों के साथ बैठक की थी। उम्मीद है कि इसे जल्द लागू किया जा सकता है। प्रस्तावित नियम के तहत, स्टील उत्पादों व कच्ची सामग्रियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य स्टील की गुणवत्ता को नियंत्रित करना है। जानकारों का मानना है कि इससे डंपिंग रुकेगी और घरेलू उद्योग को बचाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Tata Motors-Iveco Deal: टाटा मोटर्स करेगी इतालवी वाहन निर्माता इवेको कंपनी का अधिग्रहण, 3.8 अरब यूरो में डील
विज्ञापन
विज्ञापन


बुनियादी ढांंचे की विफलताओं को रोकना मकसद
पूर्व स्टील सचिव अरुणा शर्मा ने कहा, यह नियम जीवन रक्षक सुधार के रूप में है। इसका मकसद बुनियादी ढांचे की विफलताओं को रोकना है। हाल में औद्योगिक और बुनियादी ढांचों में दुर्घटनाओं का उदाहरण देते हुए शर्मा ने कहा, स्टील का इस्तेमाल लिफ्ट, क्रेन, पुल और मनोरंजन स्थलों पर भी होता है। घटिया स्टील से यहां दुर्घटनाएं हुईं, जिन्हें गुणवत्ता जांच से टाला जा सकता था।

ये भी पढ़ें: Tariffs: भारत-रूस की दोस्ती ट्रंप को नागवार; 25% टैरिफ व जुर्माने का एलान, डेडलाइन भी नहीं बढ़ेगी, जानें असर

डंपिंग पर ऐसे लगेगी लगाम, रुकेगा आयात
अब आयात होने वाले हर स्टील उत्पाद को बीआईएस मानकों पर खरा उतरना होगा। पहले कई स्टील ग्रेड्स को एनओसी के आधार पर आयात की मंजूरी मिलती थी। अब उन्हीं ग्रेड्स को एनओसी मिलेगा, जो भारत में उपलब्ध नहीं हैं। भारत सालाना 4 लाख टन स्टील आयात करता है, जो बीआईएस मानकों पर खरा नहीं उतरता। क्यूसीओ के बाद से स्टील के दाम 51,500 रुपये से घटकर 48,500 रुपये प्रति टन रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed