फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on fuel price rise said that it is a matter which both States and Centre should discuss

तेल की बढ़ती कीमतों पर वित्त मंत्री का बयान: केंद्र व राज्य सरकारों को करनी होगी बात

Fri, 05 Mar 2021 04:17 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 05 Mar 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on fuel price rise said that it is a matter which both States and Centre should discuss
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार को बैठकर बात करनी होगी क्योंकि तेल पर दोनों सरकारों द्वारा टैक्स वसूला जाता है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार को पेट्रोलियम पर राजस्व प्राप्त होता है, तो इसका करीब 41 फीसदी हिस्सा राज्यों के पास जाता है।

विज्ञापन


भारतीय महिला प्रेस कोर्प (IWPC) में वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय युवाओं की प्रतिभा के मद्देनजर अगले 25 वर्षों के लिए भारत में नीति-चालित परिदृश्य होना जरूरी है। बजट 2021 ने भारत को विनिर्माण के केंद्र के रूप में देखकर उद्यमियों और व्यवसायों के लिए यह परिदृश्य प्रदान किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी दिया था बयान
इससे पहले 20 फरवरी को भी वित्त मंत्री ने ईंधन की कीमत पर कहा था कहा कि, यह एक गंभीर और अहम मुद्दा है। दोनों केंद्र और राज्य सरकारों को उपभोक्ताओं को उचित स्तर पर खुदरा ईंधन उपलब्ध कराने के लिए बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा था कि सरकार का पेट्रोल की कीमत पर कोई नियंत्रण नहीं है, तेल कंपनियां कच्चे तेल का आयात करती हैं, रिफाइन करती हैं और वितरित करती हैं। इसलिए यह एक बड़ा धर्मसंकट है।


इतनी है कीमत
मालूम हो कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed