फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   union cabinet approves restructuring of railway board, railway caders to become one

कैबिनेट फैसलाः रेलवे बोर्ड का होगा पुनर्गठन, कैडर का भी होगा विलय

Tue, 24 Dec 2019 04:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 24 Dec 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
union cabinet approves restructuring of railway board, railway caders to become one
केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे बोर्ड और संवर्गों के पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए बड़ा बदलाव करने का एलान किया है। जहां एक तरफ रेलवे बोर्ड में मौजूद सदस्यों की संख्या में कटौती की गई है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे में मौजूद सभी कैडर का विलय करके एक नया कैडर बना दिया है। 
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड में होंगे केवल चार सदस्य

रेलवे बोर्ड में फिलहाल चेयरमैन और आठ सदस्य होते हैं। अब सदस्यों की संख्या में 50 फीसदी कटौती करते हुए केवल चार सदस्य और चेयरमैन होगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि बोर्ड में अब जो सदस्य होंगे वो बिजनेस डेवलपमेंट, ऑपरेशन, मानव संसाधन, इंफ्रास्ट्रक्चर और वित्त के होंगे। वहीं ट्रैफिक, रोलिंग स्टॉक, ट्रैक्शन और इंजीनियरिंग के सदस्यों का पद समाप्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन

विलय होंगे रेलवे के कैडर

अभी तक देश में चल रहे रेलवे से जुड़े अलग-अलग कैडर को खत्म करके एक कैडर बनाया जाएगा। भारतीय रेलवे में अभियांत्रिकी, यातायात, यांत्रिक और विद्युत सहित विभिन्न विभागों के लिए मौजूदा आठ सेवाओं की जगह अब केवल एक संवर्ग ‘भारतीय रेल सेवा’ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष गोयल के नेतृत्व में रेल मंत्रालय कई इस तरह के फैसले ले रहा है, जिससे बदलाव हो। इंफ्रास्ट्रक्चर और यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए अब निजी क्षेत्र के साथ भी भागीदारी की जा रही है। तेजस एक्सप्रेस के बाद रेलवे अब 150 रूट्स पर निजी ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। 


इसके अलावा दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-कोलकाता 160 किलोमीटर की स्पीड पर ट्रेन दौड़ानें की योजना है। इससे दिल्ली-मुंबई यात्री 10 घंटे और दिल्ली-कोलकाता 12 घंटे में पहुंच जाएंगे। हालांकि इस योजना को पूरा होने में फिलहाल दो से तीन सालों का वक्त लगेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed