फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget 2025 expectation Health sector may get allocation of one lakh crore for first time

बजट से उम्मीदें: पहली बार मिल सकता है एक लाख करोड़ रुपये का आवंटन, सर्वाइकल कैंसर का टीका भी निशुल्क

Fri, 31 Jan 2025 06:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा कालीचरण, अजीत सिंह
कालीचरण, अजीत सिंह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 06:40 AM IST
सार

Budget 2025 Health Sector allocation: एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को आगे जारी रखने के साथ रोग नियंत्रण और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट मांगा है। 
 

विज्ञापन
Union Budget 2025 expectation Health sector may get allocation of one lakh crore for first time
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सेहत के लिहाज से जरूरी स्वास्थ्य क्षेत्र को मोदी 3.0 के दूसरे आम बजट में पहली बार एक लाख करोड़ रुपये का आवंटन मिल सकता है। इसमें एक हिस्सा नौ से 14 साल तक की बच्चियों के लिए निशुल्क सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण के लिए हो सकता है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को आगे जारी रखने के साथ रोग नियंत्रण और अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट मांगा है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, इस बार के बजट नया मुकाम हासिल करने की उम्मीद इसलिए भी है क्योंकि स्वास्थ्य क्षेत्र को 2022 में 75,731 करोड़, 2023 में 80,518 करोड़ और 2024 में 90,659 करोड़ रुपये मिले थे। इसी अवधि के दौरान मिले बजट का बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) को क्रमश: 31,279 करोड़, 31,551 करोड़ और 36,000 करोड़ रुपये दिया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट वृद्धि के यही ट्रेंड इस बार एक लाख करोड़ रुपये की उम्मीद का आधार बनते हैं।
विज्ञापन


फंड मिलते ही इस साल शुरू होगा टीकाकरण
वित्त मंत्री ने 2024 के अंतरिम बजट में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण की घोषणा की। हालांकि, फंड के अभाव में अभी तक यह कार्यक्रम शुरू नहीं हो पाया है। राष्ट्रीय टीकाकरण समिति के एक अधिकारी ने बताया, सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए पुणे स्थित सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया टीके का उत्पादन कर रहा है। देश में निशुल्क टीकाकरण की प्रक्रिया काफी हद तक आगे बढ़ी है। इस बजट में फंड मिलने के कुछ सप्ताह बाद ही इसे शुरू किया जा सकता है। अगले दो से तीन महीने में यह कार्यक्रम देशभर में लॉन्च हो सकता है, जिसके लिए करीब 2,000 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के लिए टीके की अहमियत
यह टीकाकरण इसलिए जरूरी है, क्योंकि देश में सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। वर्ष 2022 में भारत में सर्वाइकल कैंसर के करीब 1,27,000 नए मामले दर्ज हुए। इससे बचने के लिए एचपीवी नामक टीका दिया जाता है। यह भारत में ही तैयार किया गया स्वदेशी टीका है।


नौ तरह का लाभ दे रहा एनएचएम

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक निदेशक ने कहा, बजट वृद्धि इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि केंद्र की कई महत्वाकांक्षी योजनाएं एनएचएम के तहत चलती हैं। सरकार 2014 से योजना के तहत नौ तरह के स्वास्थ्य लाभ जनता तक पहुंचा रही है।  इसी योजना में मिशन इंद्रधनुष चलाया जा रहा है, जिसमें नवजातों का टीकाकरण होता है। अब तक 5.46 करोड़ बच्चों व 1.32 करोड़ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed