फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Union Budget 2020 Markets eye improved transparency says DBS report

बजट 2020: पारदर्शिता से जुड़े हो सकते हैं एलान- डीबीएस

Fri, 17 Jan 2020 12:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Jan 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
Union Budget 2020 Markets eye improved transparency says DBS report

भारत का वित्तीय बाजार अगले महीने पेश होने वाले आम बजट में पारदर्शिता में सुधार से जुड़े एलानों की उम्मीद कर रहा है। सिंगापुर के बैंकिंग समूह डीबीएस ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही।

विज्ञापन


बैंक की शोध रिपोर्ट ‘भारत का बजट पूर्वावलोकन: व्यय बढ़ाओ’ के मुताबिक, राजकोषीय घाटे में किसी भी तरह की कमी से कर्ज बढ़ोतरी नकारात्मक हो सकती है, लेकिन भविष्य में समेकन में बढ़ोतरी के साथ इसमें संतुलन कायम किए जाने की जरूरत है। 

विज्ञापन

आठ महीनों में राजकोषीय घाटा लक्ष्य से 15 फीसदी ज्यादा 

रिपोर्ट में कहा गया कि राजस्व में कमी के चलते वित्त वर्ष 20 के शुरुआती आठ महीनों में राजकोषीय घाटा लक्ष्य से 15 फीसदी ज्यादा बना हुआ है। समग्र तौर पर देखें तो व्यय बजट रुझान के अनुरूप ही हो रहा है। हालांकि राजकोषीय घाटे में बढ़ोतरी पिछले रुझानों के अनुरूप ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्री राधिका राव ने दिया बयान

डीबीएस की अर्थशास्त्री राधिका राव ने कहा कि आम तौर पर साल के तीन चौथाई हिस्से में राजकोषीय स्थिति कमजोर ही रहती है और फिर अंतिम तिमाही में खर्च बढ़ने से इसमें सुधार होता है, साथ ही सीजनल राजस्व में भी इजाफा होता है। हालांकि, राव ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की स्थिति से पता चलता है कि चौथी तिमाही में घाटे में कमी थमना मुश्किल हो सकता है।

गैर कर राजस्व से सरकार को मिलेगा सहारा

सालाना आधार पर नवंबर तक कुल कर राजस्व में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो इससे पिछले दो महीनों में 1.2 फीसदी और 1.5 फीसदी की तुलना में खासी कम है। हालांकि गैर कर राजस्व से सहारा मिलने की खासी उम्मीदें की जा रही हैं। राव ने कहा कि अभी सरकार को आरबीआई से लाभांश (जीडीपी का 0.25 फीसदी), अदालत के आदेश के क्रम में दूरसंचार कंपनियों से आंशिक भुगतान और विनिवेश से राजस्व मिलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed