बजट 2020: ट्रेवल सेक्टर की वित्त मंत्री से मांग, बढ़ाया जाए पर्यटन के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में पर्यटन और ट्रेवल सेक्टर अर्थव्यवस्था में काफी अहम भूमिका निभाता है। यह एक ऐसा सेक्टर है, जहां पर करोड़ों की संख्या में लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलता है। हालांकि देश में इस सेक्टर के लिए फिलहाल इंफ्रास्ट्रक्चर काफी कम है। ऐसे में ट्रेवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मांग है कि इसको बढ़ाने के लिए इस बार के बजट में घोषणा हो।
ट्रेवल कंपनी क्लियरट्रिप के मुख्य वित्तीय अधिकारी इंद्रोनील दत्त ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि भारत अभी विश्व में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है और 2025 तक इसके तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनने की उम्मीद है। लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी से ऐसा होने पर संश्य है। सरकार को चाहिए कि वो आने वाले बजट में ट्रेवल इंडस्ट्री के लिए घरेलू ट्रेवल और पर्यटन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए कार्य करे। इससे हम विश्व के अन्य देशों के साथ भी अच्छे से प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे।
विमानन सेक्टर का रखना होगा ध्यान
दत्त ने बताया कि विमानन सेक्टर 2019 में अपने सबसे खराब दौर से गुजर चुका है। लगभग सभी कंपनियां बहुत कम लाभ मार्जिन पर काम कर रही है। इसके साथ ही टैक्स कलेक्शन एट सोर्स के चलते विमानन कंपनियों का वर्किंग कैपिटल कम हो रहा है, जिससे उनका परिचालन प्रभावित हो रहा है। इससे न केवल कंपनियों और सेवा प्रदाता कंपनियों को दिक्कतें हो रही हैं, बल्कि यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार खुले दिमाग से ट्रेवल व टूरिज्म सेक्टर के लिए रिफॉर्म करने की घोषणा करेगी, ताकि इस पूरे उद्योग को फायदा पहुंच सके।