फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Unemployment rate dips to 6.4 pc in December quarter says NSSO Survey

Unemployment: दिसंबर तिमाही में बेरोजगारी दर मामूली रूप से घटकर 6.4 प्रतिशत पर, एनएसएसओ ने जारी किए आंकड़े

Tue, 18 Feb 2025 06:18 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 18 Feb 2025 06:18 PM IST
सार

Unemployment: शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में घटकर 6.4 प्रतिशत रह गई। शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक आयु) में बेरोजगारी दर अक्तूबर-दिसंबर 2024 में घटकर 8.1 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8.6 प्रतिशत थी। एनएसएसओ के ताजा आंकड़े क्या कहते हैं, आइए जानें।

विज्ञापन
Unemployment rate dips to 6.4 pc in December quarter says NSSO Survey
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में घटकर 6.4 प्रतिशत रह गई। राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एनएसएसओ) के आंकड़ों में यह बात सामने आई। बेरोजगारी या बेरोजगारी दर को श्रम बल में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत के रूप में परिभाषित किया जाता है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत थी। हालांकि, क्रमिक रूप से तुलना करने पर यह दर स्थिर रही। 25वें आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) से पता चलता है कि वित्त वर्ष 25 की पिछली जुलाई-सितंबर तिमाही में शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी की दर 6.4 प्रतिशत के समान स्तर पर थी।

विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर में भी कमी

शहरी क्षेत्रों में महिलाओं (15 वर्ष और उससे अधिक आयु) में बेरोजगारी दर अक्तूबर-दिसंबर 2024 में घटकर 8.1 प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 8.6 प्रतिशत थी। जुलाई-सितंबर 2024 में यह दर 8.4 प्रतिशत थी। पुरुषों के मामले में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर अक्तूबर-दिसंबर 2024 में एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में 5.8 प्रतिशत पर स्थिर रही। जुलाई-सितंबर 2024 में यह दर 5.7 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडब्ल्यूएस में श्रम बल भागीदारी अक्तूबर से दिसंबर के दौरान बढ़कर 50.4% हुई

शहरी क्षेत्रों में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) में श्रम बल भागीदारी दर अक्तूबर-दिसंबर में बढ़कर 50.4 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 49.9 प्रतिशत थी। जुलाई-सितंबर 2024 में यह दर 50.4 प्रतिशत थी।


श्रम शक्ति का मलब जनसंख्या के उस हिस्से से है, जो वस्तुओं और सेवाओं के उत्पादन के लिए आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने हेतु अपना योगदान देता है या ऐसा करने की पेशकश करता है, और इसलिए इसमें नियोजित और बेरोजगार दोनों तरह के लोग शामिल होते हैं। एनएसएसओ ने अप्रैल 2017 में पीएलएफएस का शुभारंभ किया था।

पीएलएफएस के आधार पर हर तीन महीने के बाद जारी होता है बुलेटिन

पीएलएफएस के आधार पर, एक त्रैमासिक बुलेटिन लाया जाता है, जिसमें श्रम बल संकेतकों जैसे बेरोजगारी दर, श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर), श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर), रोजगार में व्यापक स्थिति के अनुसार श्रमिकों का वितरण और सीडब्ल्यूएस में कार्य के उद्योग का अनुमान दिया जाता है। सीडब्ल्यूएस में बेरोजगार व्यक्तियों के अनुमान, सर्वेक्षण अवधि के दौरान सात दिनों की छोटी अवधि में बेरोजगारी की औसत तस्वीर पेश करते हैं।



सीडब्ल्यूएस के अनुसार किसी व्यक्ति को बेरोजगार तब माना जाता है यदि उसने सप्ताह के दौरान किसी भी दिन एक घंटे के लिए भी काम नहीं किया हो, लेकिन उस अवधि के दौरान किसी भी दिन कम से कम एक घंटे के लिए काम की मांग की हो या काम के लिए उपलब्ध रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed