फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Ukraine war may increase fertilizer subsidy bill by Rs 10000 crore

Ukraine crisis: यूक्रेन युद्ध से 10,000 करोड़ रुपये बढ़ सकता है खाद सब्सिडी बिल

Mon, 14 Mar 2022 05:48 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 14 Mar 2022 05:48 AM IST
सार

तेल की बढ़ती कीमतों से खाद सब्सिडी को छोड़कर चालू वित्त वर्ष में सरकार के बजट में कोई बदलाव नहीं आएगा। खाद सब्सिडी के लगभग 10,000 करोड़ रुपये तक बढ़ने का अनुमान है।

विज्ञापन
Ukraine war may increase fertilizer subsidy bill by Rs 10000 crore
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : istock

विस्तार

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से 2021-22 में सरकार का खाद (उर्वरक) सब्सिडी बिल करीब 10,000 करोड़ रुपये बढ़ सकता है। हालांकि, कर राजस्व बढ़ने से राजकोषीय घाटे को अनुमानित 6.9% के करीब रखने में मदद मिलेगी। इस वृद्धि के बावजूद राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में संशोधित अनुमानों के अनुरूप 6.9% के करीब रहेगा।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, अमेरिका और ओपेक के सदस्य देशों की ओर से उत्पादन बढ़ाने के कारण 2-3 महीनों में कच्चे तेल के दाम कम होने की उम्मीद है। तेल की बढ़ती कीमतों से खाद सब्सिडी को छोड़कर चालू वित्त वर्ष में सरकार के बजट में कोई बदलाव नहीं आएगा। खाद सब्सिडी के लगभग 10,000 करोड़ रुपये तक बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन


संशोधित अनुमानों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में खाद सब्सिडी 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रह सकती है, जबकि अगले वित्त वर्ष के बजट अनुमानों के अनुसार यह 1.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, किसानों को बुवाई के मौसम की शुरुआत से पहले खाद भंडारण की जरूरत होती है। ऐसे में पोटाश के आयात के लिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों के कम होने तक इंतजार नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed