फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ukraine crisis, trade deficit will increase sharply in crude oil

यूक्रेन में युद्ध: कच्चे तेल में तेजी से व्यापार घाटा बढ़ेगा, रूपये पर भी दवाब

Fri, 04 Mar 2022 05:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Mar 2022 05:23 AM IST
सार

मौजूदा हालात को देखते हुए निर्यात के मोर्चे पर भारत को राहत नहीं मिलने वाली है। इससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ सकता है। 

विज्ञापन
ukraine crisis, trade deficit will increase sharply in crude oil
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर असर दिख रहा है। महामारी की तीसरी लहर से उबर रही भारतीय अर्थव्यवस्था भी इससे अछूती नहीं रहेगी। 

विज्ञापन


विश्लेषकों का कहना है कि तीसरी लहर के प्रभाव के बाद अब कच्चे तेल में रिकॉर्ड तेजी से भारत के व्यापार और चालू खाता घाटा में इजाफा होगा। इसके साथ ही घरेलू मुद्रा पर भी दबाव बढ़ेगा। 
विज्ञापन


सरकार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी, 2022 में देश का व्यापार घाटा बढ़कर 21.19 अरब डॉलर पहुंच गया, जबकि जनवरी, 2022 में यह आंकड़ा 17.94 अरब डॉलर रहा था। बार्कलेज के अर्थशास्त्री राहुल बजोरिया ने कहा कि पवैश्विक बाजार में कच्चा तेल 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके साथ ही भारत का निर्यात 34.06 अरब डॉलर से घटकर 33.81 अरब डॉलर रह गया है। इस दौरान आयात 52.01 अरब डॉलर से बढ़कर 55.01 अरब डॉलर पहुंच गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए निर्यात के मोर्चे पर भारत को राहत नहीं मिलने वाली है। इससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ सकता है। 

21.2 अरब डॉलर पहुंच गया है व्यापार घाटा फरवरी में बढ़कर 15 मार्च से राजस्व और खर्च की हर दिन निगरानी
वित्त मंत्रालय राजकोषीय घाटे को तय लक्ष्य के भीतर रखने के लिए 15 मार्च से दैनिक आधार पर कर संग्रह सहित राजस्व प्राप्ति और खर्च की निगरानी करेगा। एलआईसी के आईपीओ को टालने की आशंका के बीच यह फैसला किया गया है।


इसके अलावा, यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीय छात्रों को वापस लाने के सरकार के फैसले से राजकोष पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि लेखा महानियंत्रक (सीजीए) ने 15 मार्च से 31 मार्च के बीच विभिन्न मंत्रालयों के राजस्व संग्रह और व्यय के आंकड़े को दैनिक आधार पर उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed