फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UK's FTA negotiator Harjinder Kang appointed new Trade Commissioner, Deputy Envoy to India

Britain: हरजिंदर कांग भारत में ब्रिटेन के नए उप उच्चायुक्त होंगे, FTA की बातचीत में रहा है यह योगदान

Wed, 03 May 2023 04:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 May 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
UK's FTA negotiator Harjinder Kang appointed new Trade Commissioner, Deputy Envoy to India
भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए ब्रिटेन की ओर से मुख्य वार्ताकार हरजिंदर कांग को दक्षिण एशिया में देश का नया व्यापार आयुक्त और पश्चिमी भारत के लिए उप उच्चायुक्त बनाया गया है। इसकी घोषणा बुधवार को की गई। ब्रिटिश सरकार के अनुसार कांग उप उच्चायुक्त के रूप में एलन जेमेल की जगह लेंगे और एफटीए के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भारत और ब्रिटेन ने जनवरी 2022 में एफटीए वार्ता शुरू होने के बाद से नौ दौर की बातचीत की है। दोनों देशों के बीच पिछले साल अनुमानित 34 अरब पाउंड का द्वपक्षीय व्यापार हुआ है।

विज्ञापन


ब्रिटेन के वाणिज्य और व्यापार सचिव केमी बाडेनोक ने कहा, "मैं इस भूमिका में हरजिंदर का स्वागत करते हुए खुश हूं। भारत के साथ एफटीए की बातचीत से जुड़ी टीम का वे एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं और मुझे विश्वास है कि वह इस अनुभव का उपयोग दक्षिण एशिया में व्यापार पर हमारे उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड को बनाने और अप्रयुक्त बाजारों में ब्रिटिश व्यवसायों के लिए अवसरों का विस्तार करने के लिए करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed