फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UK-India FTA to help increase trade by at least USD 20 bn, says Anil Agarwal

India-UK FTA: ब्रिटेन-भारत व्यापार समझौते से कारोबार में कम से कम 20 अरब डॉलर का होगा इजाफा, बोले अनिल अग्रवाल

Thu, 24 Jul 2025 04:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 24 Jul 2025 04:13 PM IST
सार

India-UK FTA: वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि है भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर ऐतिहासिक हस्ताक्षर से दोनों देशों के बीच कारोबार में कम से कम 20 अरब डॉलर की वृद्धि होगी और अधिक रोजगार सृजन होगा। उन्होंने और क्या कहा है, आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
UK-India FTA to help increase trade by at least USD 20 bn, says Anil Agarwal
अनिल अग्रवाल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो गया है। इस समझौते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भी मौजूद रहे। इस समझौते पर अब उद्योग जगत के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। 

विज्ञापन


वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि है भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर ऐतिहासिक हस्ताक्षर से दोनों देशों के बीच कारोबार में कम से कम 20 अरब डॉलर की वृद्धि होगी और अधिक रोजगार सृजन होगा।
विज्ञापन


विश्व की पांचवीं और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं ने गुरुवार को एक एतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से सौंदर्य प्रसाधनों और कपड़ों से लेकर व्हिस्की और कारों तक के उत्पादों पर टैरिफ में कटौती होगी। इस समझौते से दोनों देशों के व्यवसायों को अधिक बाजार पहुंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा, "मैं इस ऐतिहासिक समझौते के लिए प्रधानमंत्री मोदी और (ब्रिटेन के) प्रधानमंत्री (कीर) स्टारर्मर को बधाई देता हूं। यह ब्रिटेन और भारत के बीच एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि वे प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि यह समझौता तीन वर्षों की बातचीत के बाद हुआ है और इस समझौते तक पहुंचने में काफी मेहनत लगी है। उन्होंने कहा, "मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा। इससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर पैदा होंगे।" 


अग्रवाल ने आगे कहा, "इससे दोनों देशों के बीच व्यापार में कम से कम 20 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि होगी।" अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने पिछले दो दशकों में भारत और ब्रिटेन के बीच आर्थिक संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। उन्होंने कहा, "हमने एक बेहतरीन साझेदारी बनाई है, चाहे वह व्यापार हो, निवेश हो या लोगों के बीच संबंध हों।" यह समझौता ब्रेक्सिट के बाद ब्रिटेन का सबसे बड़ा समझौता है और भारत का किसी यूरोपीय अर्थव्यवस्था के साथ पहला समझौता है, जिसका उद्देश्य  दोनों पक्षों के व्यापार का विस्तार करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed