{"_id":"58987d154f1c1b87523786c9","slug":"ujjivan-bank-launches-operations","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जीवन लघु वित्त बैंक द्वारा बैंकिंग कारोबार का प्रारंभ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
उज्जीवन लघु वित्त बैंक द्वारा बैंकिंग कारोबार का प्रारंभ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Feb 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
ujjivan bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की अग्रणी माइक्रोफाइनेंस कंपनियों में से एक उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने लघु वित्त बैंक के रूप में अपने परिवर्तन की घोषणा की। मुख्य अतिथि के रूप में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस ने बेंगलुरु में समारोहपूर्वक उज्जीवन लघु वित्त बैंक लि. (उज्जीवन एसएफबी) की 5 पायलट शाखाओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
उज्जीवन एसएफबी की यह पांच पायलट शाखा पूर्ण रूप से सेवा प्रदान करेगी। अगले एक महीने में, बैंक व्यापक विस्तार की योजना के हिस्से के रूप में अपनी प्रौद्योगिकी, चैनलों, लोगों और प्रक्रियाओं का परीक्षण करेगी। इन सेवाओं को अगले कुछ महीनों में एक योजना के तहत और चरणबद्ध तरीके से 24 राज्यों में 457 शाखाओं में विस्तार की एसएफबी योजना है। इस उपलक्ष्य में प्रतिक्रिया देत हुए, उज्जीवन लघु वित्त बैंक लि. के सीईओ तथा प्रबंध निर्देशक समित घोष ने कहा, उज्जीवन लघु वित्त बैंक की शुरुआत एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
विज्ञापन
वर्ष 2005 में एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के रूप में हमारी यात्रा एक मिशन के साथ शुरू हुई थी, आर्थिक रूप से सक्रिय कम आय वर्ग को सशक्त बनाने के लिए उन्हें वित्तीय सेवाओं की एक पूरी श्रृंखला प्रदान कराने के हमारे मिशन को सफल बनाने के लिए एसएफबी मंच अब हमें सक्षम बनाता है। उज्जीवन लघु वित्त बैंक के सावधि जमा और बचत उत्पादों की रचना व्यापक शोध और हम जिन वर्गों को सेवा प्रदान कराना चाहते है उन्हें गहराई से समझ लेने के आधार पर की गई है और इसलिए उनके बीच व्यापक वित्तीय समावेशन के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए भी उनकी मददगार भूमिका होगी।
विज्ञापन
बैंक की सावधि जमा और आवर्ती जमा योजनाओं पर 5.5% से 8% तक स्पर्धात्मक और आकर्षक ब्याज दरों की पेशकश करेगा, जो अधिकतर बैंकों द्वारा दी जाने वाली औसत ब्याज की दर से अधिक है। बचत बैंक खाते में बायोमेट्रिक एटीएम, रुपे डेबिट कार्ड, फोन, इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग इस तरह के कई चैनलों से बैंक तक पहुँचने की ग्राहको कों सहुलियत होगी और यह पेशकश भी 4% की बाजार दर पर ब्याज के लाभ के साथ उन्हें मिलेगी।