फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Udaan partners with Reliance Consumer Products to distribute Campa Cola pan-India

Campa-Cola: कैम्पा कोला को देशभर में वितरित करने के लिए हुई साझेदारी, रिलायंस ने इस कंपनी पर जताया भरोसा

Fri, 28 Apr 2023 04:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 28 Apr 2023 04:39 PM IST
सार

Campa-Cola: वितरण साझेदारी से उड़ान को शुरू में 50,000 से अधिक खुदरा विक्रेताओं और किराना स्टोरों तक पहुंचने की अनुमति मिलेगी, जो अंततः दो महीने में एक लाख स्टोर तक बढ़ जाएगी। उड़ान की ओर से कोला, ऑरेंज और क्लियर लाइम सहित तीन नए कैंपा कोला फ्लेवर, 200 मिलीलीटर, 500 मिलीलीटर और 2,000 मिलीलीटर की बोतल में वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Udaan partners with Reliance Consumer Products to distribute Campa Cola pan-India
कैम्पा कोला - फोटो : Social Media

विस्तार

'उड़ान' ने पूरे भारत में कैंपा कोला वितरित करने के लिए रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के साथ साझेदारी की है। बी2बी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म उड़ान ने यह साझेदारी पूरे भारत में कैंपा कोला उत्पादों को वितरित करने के लिए की है। रिलायंस रिटेल की सहायक कंपनी आरसीपीएल ने अगस्त 2022 में 22 करोड़ रुपये में प्रतिष्ठित पेय ब्रांड कैम्पा कोला का अधिग्रहण किया था और इस साल मार्च में इसे फिर से लॉन्च किया। वितरण साझेदारी से उड़ान को शुरू में 50,000 से अधिक खुदरा विक्रेताओं और किराना स्टोरों तक पहुंचने की अनुमति मिलेगी, जो अंततः दो महीने में एक लाख स्टोर तक बढ़ जाएगी। उड़ान की ओर से कोला, ऑरेंज और क्लियर लाइम सहित तीन नए कैंपा कोला फ्लेवर, 200 मिलीलीटर, 500 मिलीलीटर और 2,000 मिलीलीटर की बोतल में वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन

उड़ान का दावा कंपनी कैम्पा कोला को भारत भर में अपनी पैठ बढ़ाने में मदद करेगा

उड़ान में एफएमसीजी कारोबार के प्रमुख विनय श्रीवास्तव ने कहा कि बी2बी ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न उड़ान का विशाल खुदरा विक्रेता आधार और कम खर्चीला वितरण नेटवर्क पूरे भारतीय बाजार में कैम्पा कोला ब्रांड को अपनी पैठ बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन

कैंपा कोला के लिए आरसीपीएल के साथ साझेदारी उड़ान के 'प्रोजेक्ट विस्तार' का हिस्सा है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में एफएमसीजी और खाद्य श्रेणी के उत्पादों की पहुंच बढ़ाने से जुड़ी पहल है। उड़ान ने दावा किया है कि उसकी पहुंच कम से कम 3,000 की आबादी वाले हर ग्रामीण बाजार तक है। उड़ान वर्तमान में ग्रामीण उत्तर प्रदेश में इस परियोजना को अमलीजामा पहना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैम्पा कोला का 70 और 80 के दशक में शीतल पेय बाजार पर था एकाधिकार

कैंपा कोला 70 और 80 के दशक के दौरान भारत में स्पार्कलिंग बेवरेज कैटेगरी में मार्केट लीडर थी, उस समय कैटेगरी में कोई विदेशी ब्रैंड नहीं था। हालांकि, 1991 में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों के बाद देश में  बाहर के शीतल पेय ब्रांडों की वापसी हुई और कैंपा कोला 2010 के दशक के अंत तक लगभग निष्क्रिय हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed