फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UBS-Google Layoffs Many Companies Including Credit Suisse Googles Mapping Waze To Cut Jobs

UBS-Google Layoffs: थम नहीं रहा छंटनी का दौर; क्रेडिट सुइस और गूगल WAZE में हजारों कर्मचारियों से छिनेगी नौकरी

Wed, 28 Jun 2023 08:05 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 28 Jun 2023 08:05 AM IST
सार

UBS-Google Layoffs: स्विस बैंकिंग समूह ने क्रेडिट सुइस से करीब 35 हजार नौकरियों में कटौती करने की योजना बनाई है। बता दें, ये उसके आधे से अधिक कर्मचारी हैं। वहीं, गूगल के मैपिंग ऐप वेज से भी लोगों को निकाला जाएगा। 
 

विज्ञापन
UBS-Google Layoffs Many Companies Including Credit Suisse Googles Mapping Waze To Cut Jobs
कंपनियों में छंटनी का दौर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

स्विस बैंकिंग समूह (UBS) क्रेडिट सुइस में बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रहा है। उसने करीब 35 हजार नौकरियों में कटौती करने की योजना बनाई है। बता दें, ये उसके आधे से अधिक कर्मचारी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, क्रेडिट सुइस ने ये कदम अपने प्रतिद्वंद्वी से मार्च में बचने के लिए उठाया है। वहीं, दूसरी ओर गूगल ने भी मंगलवार को छंटनी करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है मैपिंग ऐप वेज से लोगों को निकाला जाएगा। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्रेडिट सुइस में करीब 45 हजार कर्मचारी थे। हालांकि, इस बीच इसकी शोधनक्षमता ( solvency) को लेकर निवेशकों के बीच आशंकाएं उत्पन्न हो गई और इसका असर बैंक पर पड़ता दिखा। बैंक को बचाने के लिए स्विस सरकार ने बड़े पैमाने पर खैरात राशि (bailout) की व्यवस्था की। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विश्लेषकों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि दुनिया के दो बड़े बैंकों के बीच एक दूसरे को पछाड़ने के कारण बड़े स्तर पर लोगों को अपनी नौकरी खोनी पड़ सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, UBS ने फिलहाल खुद छंटनी पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त रूप से, पिछले साल के अंत में दोनों समूहों में लगभग 120,000 कर्मचारी थे, जिनमें से 37,000 स्विट्जरलैंड में थे। रिपोर्ट में कंपनियों के करीबी सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस साल तीन बार छंटनी की जाएगी। पहली जुलाई के अंत में, दूसरी सितंबर और तीसरी बार अक्टूबर में लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा। यूबीएस के मुख्य कार्यकारी सर्जियो एर्मोटी ने इस महीने की शुरुआत में चेतावनी दी थी कि आने वाले महीने में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। 

गूगल भी करेगा छंटनी

गूगल ने भी मंगलवार को छंटनी करने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है मैपिंग ऐप वेज की  विज्ञापन प्रणाली को गूगल विज्ञापन तकनीक के साथ विलय किया जा रहा है। इसी वजह से अल्फाबेट के स्वामित्व वाला गूगल अपनी मैपिंग ऐप वेज (WAZE) से छंटनी कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि वह कितने लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

कंपनी की योजना वेज के विज्ञापन प्रबंधन को वैश्विक व्यापार संगठन में बदलने और इसे गूगल मैप के साथ एलाइन करने की है, जिसके परिणामस्वरूप सेल्स, ऑपरेशन, मार्केटिंग और विश्लेषक में वेज विज्ञापनों के मोनेटाइजेशन से संबंधित भूमिकाओं में छंटनी होगी।

गूगल का कहना है कि वेज विज्ञापनदाताओं के बेहतर और सरल अनुभव के लिए वेज की मौजूदा विज्ञापन प्रणाली को गूगल विज्ञापन तकनीक में बदलना शुरू कर दिया है। इसी अपडेट के हिस्से के रूप में, वेज विज्ञापन मुद्रीकरण पर केंद्रित उन भूमिकाओं को कम कर दिया है। बता दें, गूगल ने साल 2013 में करीब 1.3 अरब डॉलर में वेज का अधिग्रहण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed