फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UAE to stop single name people to enter in country

UAE New Rule: पासपोर्ट में एक नाम वाले लोगों के प्रवेश पर यूएई ने लगाई रोक, एयरलाइनों ने जारी किए निर्देश

Thu, 24 Nov 2022 06:02 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 24 Nov 2022 06:02 PM IST
सार

UAE New Rule: यूएई के नवीनतम दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, “कोई पासपोर्ट धारक जिसका केवल एक शब्द का नाम है या उपनाम है उसे यूएई में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और यात्री को आईएनएडी (अस्वीकार्य यात्री) माना जाएगा।”

विज्ञापन
UAE to stop single name people to enter in country
UAE Flag - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं। नए दिशा-निर्देशों के तहत अब जिन लोगों का सिर्फ एक नाम हैं यानी पासपोर्ट में दर्ज उनका नाम सिर्फ एक शब्द या अक्षर का है उन्हें देश में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन

यूएई के नवीनतम दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस और एयर इंडिया की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, “कोई पासपोर्ट धारक जिसका केवल एक शब्द का नाम है या उपनाम है उसे यूएई में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और यात्री को आईएनएडी (अस्वीकार्य यात्री) माना जाएगा।”

विज्ञापन

21 नवंबर के नोटिफिकेशन के अनुसार, ऐसे यात्रियों (एक शब्द के नाम वाले) को वीजा जारी नहीं किया जाएगा और अगर पहले वीजा जारी किया जा चुका है, तो आव्रजन अधिकारियों उन्हें आईएनएडी मानेंगे। ये दिशा-निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू किए जा सकेंगे। यूएई दुबई सहित सात अमीरात का एक संवैधानिक संघ है। अबू धाबी शहर संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी वीजाधारकों को मिलेगी छूट पर पासपोर्ट में करवाना होगा बदलाव 

यूएई के परमानेंट वीजाधारकों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें फर्स्ट और लास्ट नेम के दोनों कॉलम में वही नाम लिखकर पासपोर्ट अपडेट करवाना होगा। वहीं इंडिगो ने कहा है कि अगर किसी यात्री को इससे अधिक जानकारी चाहिए तो वह वेबसाइट पर जाकर विस्तार से जानकारी ले सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूएई सरकार की ओर से नया ऐलान होते ही बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed