{"_id":"5d9c71e78ebc3e93c12610ac","slug":"two-indian-origin-indians-in-fortune-list-of-young-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्च्यून की युवा कारोबारियों की सूची में दो भारतीय, इंटेल के उपाध्यक्ष को मिली जगह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
फॉर्च्यून की युवा कारोबारियों की सूची में दो भारतीय, इंटेल के उपाध्यक्ष को मिली जगह
Tue, 08 Oct 2019 04:59 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 08 Oct 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका फॉर्च्यून ने कारोबार क्षेत्र में 40 वर्ष से कम आयु वाले 40 प्रभावशाली कारोबारियों की सूची में दो भारतीयों को भी शामिल किया है। फॉर्च्यून की 40 से कम 40-2019 की सूची में इंटेल के उपाध्यक्ष (एआई, सॉफ्टवेयर और एआई लैब) अर्जुन बंसल और फैशन मंच जिलिंगो की सीईओ एवं संस्थापक अंकिति बोस को इस सूची में स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 वर्षीय बंसल की टीम में करीब 100 कर्मचारी शामिल हैं जो अमेरिका, इसरायल और पोलैंड में फैले हैं। उनके ये सहयोगी लगातार एआई प्रौद्योगिकी पर काम करते हैं और इंटेल की सिलिकन चिप को ताजा एआई सॉफ्टवेयर के साथ बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
इंटेल की एक महत्वपूर्ण एआई परियोजना निर्वाणा द्वारा विकसित विशेष कंप्यूटर चिप है। इस चिप का विकास बंसल के सह स्थापित स्टार्टअप से किया गया था। इंटेल ने 2016 में इसका 35 करोड़ डॉलर के सौदे में अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन
वहीं, 27 वर्षीय बोस ने बैंकॉक के चातुचक बाजार में जाने के बाद सिंगापुर में स्टार्टअप स्थापित किया। उन्होंने पाया कि दुकानदारों के पास अपने उत्पाद ऑनलाइन बेचने का कोई अच्छा जरिया नहीं है। आज उनके स्टार्टअप को चार साल पूरे हो चुके हैं। बोस के इस स्टार्टअप में आठ देशों में कर्मचारियों की संख्या 600 पहुंच चुकी है। उनकी कंपनी का मूल्यांकन 97 करोड़ डॉलर पार कर चुका है।